Movie prime

Haryana Weather Live : हरियाणा वालों को अभी नहीं मिलेगी तपती गर्मी से राहत, इस दिन बारिश के आसार

Haryana Ka Mausam : वैसे तो पूरे देश में ही गर्मी का कहर जारी है लेकिन हरियाणा राज्य के कुछ जिले तो भयंकर तप रहे है। यहां मॉनसून का अभी निशान तक नही दिख रहा है। पिछले दिनों 2-3 दिन हुई हल्की बारिश ने लोगों में उमीद तो जगा दी थी लेकिन अब विभाग के हीटवेव के अलर्ट (heatave alert in Haryana) ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। विभाग ने लू को लेकर कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
 
Haryana Weather Live : हरियाणा वालों को अभी नहीं मिलेगी तपती गर्मी से राहत, इस दिन बारिश के आसार

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : हरियाणा राज्य में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। लू चलने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही (Haryana ka mausam) है। अब तो रात को भी गर्म हवाएं चलने लगी है। राज्य के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार को सिरसा की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। वहां का तापमान 34 डिग्री पहुंच (haryana temperature) गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिन तक ऊष्ण लहर चलेगी।

मौसम विभाग (weather forecast) ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, हिसार में शनिवार को ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने चरखी दादरी, भिवानी, जींद, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, पंचकूला में येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है।

हरियाणा में जारी हुआ लू का अलर्ट


हाल ही में आइएमडी (IMD) ने हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक लू की स्थिति रहने की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि पश्चिमी हवाओं के जारी रहने तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में 18 जून तक लू की स्थिति रह (heatwave in haryana) सकती है।

10 जून के बाद नहीं बढ़ाए मानसून ने कदम


मौसम विभाग (India meterologiocal department) के अनुमान के मुताबिक, मानसून के दिल्ली पहुंचने में अभी दो हफ्ते से ज्यादा का समय लग सकता है। इसके बाद हरियाणा एवं पश्चिमी यूपी में मानसून की दस्तक (Monsoon arrives in Haryana and Western UP) होगी। मौसम विभाग ने बताया कि 10 जून के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा है। जहां था, वहीं स्थिर है। अच्छी बात यह है कि अब अनुकूल स्थितियां बनने लगी हैं। चार-पांच दिनों में मानसून फिर अपनी गति पकड़ सकता है।


हरियाणा के जिलों में तापमान


जिला अधिकतम न्यूनतम


सिरसा 45          34
पानीपत 44.1    32.2
रोहतक 45        32
कुरुक्षेत्र 44.1   31.9
भिवानी 43.6   31.5
हिसार 44.6    30.7
अंबाला 44.5   30.6
करनाल 44.2   29.5