Movie prime

health tips :  उबली हुई हरी मूंग दाल खाने के फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

health tips :  सर्दी के मौसम में अगर आप अपने आपको स्वस्थ(health tips) रखना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी पावरफुल चीज के (green moong dal) बारे में बताने वाले हैं जो आपके रसोई घर में आसानी से मिल जाती है। जिसे प्रोटीन व विटामिन्स के लिए एक अच्छा सोर्स माना जाता है। आइए जानते हैं खबर के माध्यम से विस्तार  में।

 
health tips :  उबली हुई हरी मूंग दाल खाने के फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Trending khabar TV (ब्यूरो) : अगर आप सेहत को हेल्दफुल और तंदरूस्त बनाना चाहते हैं। ऐसे में आप लोगो ने मूंग दाल का नाम तो सुना ही होगा। आज से समय में हर कोई इस दाल को बड़े शौक से खाता हैं। ऐसा ही नही इस दाल (moong dal)के कई लोग दिवाने हैं। क्या आप जानते हैं कि उबली हुई मूंग दाल खाने से आपकी सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। अगर नहीं तो, चलिए हम आपको बताते हैं कि उबली मूंग दाल खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते है।

मांसपेशियां को दे मजबूती  

 
उबली हुई मूंग दाल खाने से मांसपेशियों में ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है।  उबली मूंग दाल में (हरी मूंग दाल  )अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, इतना ही नहीं, बॉडी बिल्डिंग करने वालों के लिए ये दाल बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप हर रोज  उबली हुई मूंग का सेवन कर रहे हैं तो आपकी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।  इसके अलावा जो लोग पतले हैं और अपनी मांसपेशियां बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए भी उबली मूंग खाना फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से  वजन को आसानी से बढाया जा सकता है।   

 

ब्रेन बूस्टर है हरी मूंग दाल


ये आपके न्यूरो हेल्थ में भी सुधार लाती है। अगर आप इस दाल का सेवन करते है तो इससे सेहत को बंपर लाभ मिलते हैं। इतना ही नहीं ये  आपको कई समस्याओं से बचाती भी है। हरी मूंग दाल को  ब्रेन बूस्टर(साबुत मूंग) भी माना जाता है।  ऐसे में अगर आप इस दाल का सेवन करते हैं तो ये दाल आपके दिमाग को और भी ज्यादा तेज बनाती है।  मूंग में  (मूंग दाल)प्रोटीन पाया जाता है जो आपके हार्मोनल स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं।  


हरी मूंग दाल में विटामिन सी


वैसे तो सभी दालों में प्रोटीन, विटामिन्स और बाकी पोषक (moong dal health benefits)तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन हरी मूंग दाल सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। हरी मूंग दाल में विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हरी मूंग दाल में कैलोरी कम होती है और ये प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का उच्च स्रोत होती है। अगर आप हरी मूंग दाल को उबालकर खाते हैं तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

 

पेट के लिए फायदेमंद 


इसके अलावा ये दाल उन लोगों के(green gram health benefits) लिए भी अच्छी मानी  जाती  है जिनका पाचन कमजोर है और जिन्हें गैस और अपच की समस्या रहती है। उबली हुई मूंग दाल के सेवन कर के वह अपने  पेट से जुड़ी कई प्रकार की बीमारी  को कम कर सकते हैं।  ये आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाती है और कब्ज और गैस जैसी समस्याओं का दूर करती है। क्योंकि उबली हुई मूंग दाल में  अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है।

उबली हरी मूंग दाल बनाने का तरीका 


आज हम आपको उबली हरी मूंग दाल का सेवन कैसे करते हैं उस बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं। सबसे पहले दाल बनाने (How to make boiled green moong dal )के लिए इसे रातभर  भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद आप इसे आप सुबह कुकर में 2 सीटी लगाकर उबाल लीजिए। इसके बाद जब कुकर ठंडा हो जाए तो आप उबली मूंग दाल को बाहर निकाल लीजिए और अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, काला नमक, सेंधा नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब ये खाने के लिए तैयार है। अगर आप नींबू खाना पंसद करते हैं तो आप इसमें नींबू की कुछ बूंदे डालकर इसका सेवन कर सकते है। ये खाने में भी स्वाद देंगी साथ ही ये आपकी सेहत को भी कई लाभ मिलेंगे।