KTM और Royal Enfield को कड़ी टक्कर दे रही सबसे सस्ती ये एडवेंचर बाइक
Trending Khabar TV (ब्यूरो) : 2024 Jawa Adventure comparision KTM 390 Adventure: अधिकतर युवाओं को पहाड़ों पर घूमने का शौंका होता है। इसके लिए वो अपनी खुद की बाइक पर एडवेंचर करना ज्यादा पसंद करते है। लोग पहाड़ों पर बाइक से घूमने जाना पसंद करते हैं, इसके लिए टू व्हीलर निर्माता कंपनियां खास एडवेंचर बाइक ऑफर करती हैं। इसी सेगमेंट में एक सस्ती बाइक लॉन्च हुई है, जो अपने इंजन पावरट्रेन में महंगी KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 को टक्कर देती है।
बता दें कि नई Jawa Yezdi Adventure में KTM और Royal Enfield के मुकाबले नए कलर ऑप्शन मिलेंगे। ये लॉन्ग रूट बाइक है, जिसे खास कच्चे रास्तों व टूटी सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है। आइए आपको इन तीनों बाइक्स के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते (Jawa Yezdi Adventure features and mileage) हैं।
Adventure |
Key Highlights |
Engine Capacity | 334 cc |
Mileage | 30 kmpl |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 187 kg |
Fuel Tank Capacity | 15.5 litres |
Seat Height | 815 mm |
Jawa Yezdi इंजन पावर
बाइक को न्यू जनेशन 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, कंपनी अपनी बाइक के नए वेरिएंट को 2.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही (Jawa Yezdi price) है। यह लॉन्ग रूट बाइक है, जिसमें लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, ये इंजन लंबी दूरी के रास्तों पर जल्दी से हीट नहीं होता है। तेज रफ्तार के लिए इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक सड़क पर 140 kmph की टॉप स्पीड देगी।
Jawa Yezdi फ्यूल टैंक
नई Jawa Yezdi Adventure में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो तेज स्पीड में बाइक के दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है। कच्चे रास्तों पर हाई पावर जनरेट करने के लिए इस बाइक में 334 cc का दमदार इंजन दिया गया (Jawa Yezdi engine) है। ये बाइक 29.6 Hp की पावर और 29.9 Nm के टॉर्क के साथ जबरदस्त परफॉमेंस देती है। लॉन्ग रूट के लिए इस बाइक में 15.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।
Jawa Yezdi Adventure कलर ऑप्शन्स
Tornado Black
Magnite Maroon
Wolf Grey
Glacier White
Jawa Yezdi में माइलेज और एडवंस फीचर्स
इसी के साथ ही कंपनी का दावा है कि ये बाइक 30 kmpl की हाई माइलेज देती (Jawa Yezdi mileage) है। बाइक का वजन 187 kg का है, जिससे इसे टूटी सड़कों और ढलान पर कंट्रोल करना आसान है। इस बाइक में 815 mm की सीट हाइट है, जिससे पहाड़ों पर इसे बैलेंस करने में परेशानी नहीं होती है। इसमें यूएसबी चार्जर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते (Jawa Yezdi features) हैं। इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन, दिए गए हैं।
390 Adventure |
Key Highlights |
Engine Capacity | 373.27 cc |
Mileage | 32.7 kmpl |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 177 kg |
Fuel Tank Capacity | 14.5 litres |
Seat Height | 855 mm |
KTM 390 Adventure कीमत और फीचर्स
KTM 390 Adventure का बेस मॉडल 3.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा (KTM 390 Adventure price) है। इस बाइक में वायर स्पोक व्हील और अलॉय व्हील दो वेरिएंट आते हैं। इस बाइक का वजन 177 kg है, जो जावा के मुकाबले कम है। लेकिन इसमें 14.5 लीटर का ही फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर टायर साइज मिलता है। इसमें सड़क पर चलते हुए फोन या अन्य गैजेट्स चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जर दिया गया है। ये बाइक डिजिटल मीटर के साथ आती है।
Himalayan 450 |
Key Highlights |
Engine Capacity | 452 cc |
Mileage | 30 kmpl |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 196 kg |
Fuel Tank Capacity | 17 litres |
Seat Height | 825 mm |
Royal Enfield Himalayan 450 फ्यूल टैंक
Royal Enfield Himalayan 450 बाजार में 2.85 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही (Royal Enfield Himalayan 450 price) है। इसमें 196 kg वजन है, जो जावा के मुकाबले ज्यादा है। इसमें 17 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये 30 kmpl की माइलेज देती (Royal Enfield Himalayan 450 mileage) है। इसमें एलईडी लाइट और टूटी सड़कों पर आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में USD फ्रोक्स सस्पेंशन पावर दी गई है।