Movie prime

Lectrix EV NDuro : नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में मचाएगा तहलका, सिंगल चार्ज में जबरदस्त रेंज

Lectrix EV NDuro : पेट्रोल डिजल के वाहनों के साथ ही साथ इलेक्ट्रिक वाहनों का भी खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। ग्राहक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का सहारा लेते है। डेली यूज के लिए लोग इलेक्ट्रिक वाहन का ही ज्यादा चयन करते हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक (Lectrix EV) स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके बेहद काम आ सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से।
 
Lectrix EV NDuro : नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में मचाएगा तहलका, सिंगल चार्ज में जबरदस्त रेंज

Trending Khabar TV  (ब्यूरो)  : आप अपने डेली यूज के लिए इलेक्ट्रिक (Lectrix EV NDuri) स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। ग्राहकों की जरूरतों  को  नजर में रखते हुए कंपनी में शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में लॉन्च (Lectrix EV Nduro launch) कर दिया गया हैं। इस स्कूटर में खास बात तो यह  है कि इस स्कूटर को 2 बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से।

 

 

 

 

Lectrix EV NDuro की  बैटरी और रेंज

 


इस स्कूटर में 2.3 kwh और 3 kwh का बैटरी पैक मिल जाएगा। यह  2.3 kwh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 90 किमी की रेंज ऑफर कर रहा है।  जबकि 3 kwh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 117 किमी की रेंज देता है। इस स्कूटर में 42 लीटर का बूटस्पेस भी देखने को मिलने वाला है। छोटी बैटरी पैक में 5 इंच का कलर्ड डिस्प्ले और बड़े बैटरी पैक में TFT स्क्रीन दी गई है। स्कूटर में कई शानदार फीचर भी देखने को मिलने वाला है। 

 


इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 


इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 65 kmph है। 2.3 kwh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 90 km की रेंज (Lectrix EV Nduro range)ऑफर करता है।  जबकि 3 kwh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 117 km  की रेंज देता है। इसके अलावा स्कूटर में 42 लीटर का स्टोरेज भी मिल जाता है। इस स्कूटर में साइड स्टैंड कटऑफ एंड अलर्ट, SOS (On App) और रिवर्स मोड का सपोर्ट  भी दिया गया है। कंपनी इस धांसू स्कूटर पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है। और 36000 km की स्टैंडर्ड बैटरी की भी  वारंटी मिल रही  है। आइए जानते है कीमत के बारे में नीचे-


Lectrix EV NDuro की कीमत


कीमत की बात करें तो 2.3 kwh बैटरी पैक की एक्स-शोरूम कीमत(Lectrix EV Nduro price) 89,999 रुपये है लेकिन इसे अगर बैटरी एज ए सर्विस पर खरीदा जाएगा तो इसकी 59,999 रुपए होगी और बैटरी के लिए अलग से पेमेंट करनी होगी।  इसके अलावा 3 kwh बैटरी पैक की कीमत 99,999 रुपए है। लेकिन फिलहाल इस पर Baas का कोई सपोर्ट नहीं है।

डिस्काउंट का लाभ 


कंपनी दावा कर रही है कि इस स्कूटर के लॉन्च होने पर खरीद दारी करने वाले  ग्राहक को इस धांसू (Lectrix EV Nduro test drive) स्कूटर पर लगभग 1000 ग्राहकों को इन स्कूटर पर फ्लैट 5000 रुपए तक का डिस्काउंट का लाभ दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इसकी बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी और इसकी डिलिवरी 2 फरवरी से शुरू हो जाएगी।   डिजाइन, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में यह एक अच्छा स्कूटर है।  जिसे आप  कम कीमत में खरीद कर अपना बना सकते हैं।