{"vars":{"id": "115072:4816"}}

Noida Nightlife : पूरी रात मस्ती करने के लिए बेस्ट हैं नोएडा के ये क्लब, फ्री में मिल जाएगी एंट्री

Noida Best club : आप भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करना पंसद करते हैं तो आज हम आपको बेस्ट नाइट क्लब्स के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप पूरी रात पार्टी का मजा ले सकते हैं। इन क्लब्स की नाइटलाइफ भी आपको बेहद पंसद आएगी। जहां से आप घर वापस आने का नाम ही नहीं लेंगे। इन क्ल्ब्स (best club)की सबसे खास बात यह है कि आपको यहां फ्री में एंट्री करने का मौका दिया जाता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

 

Trending Khabar TV  (ब्यूरो)  : शादियों का सीजन चला हुआ है। इसके साथ ही कुछ लोग तो अपने दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करने का प्लान करते हैं और वह किसी पब ,क्लब या फिर रेस्टोरेंट में जाने का मन बनाते हैं। कुछ लोग तो क्ल्ब्स में डांस पार्टीज के अलावा म्यूजिक मस्ती लूटना भी पंसद करते हैं। हम आपको नोएडा (best club in noida)के तीन ऐसे क्लबों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शाम ढलते ही रंगीन नजारे आंखों के सामने से घूमने लगते हैं। अलग-अलग रोशनी में यहां लोगों की भीड़ जुटने लगती है। यहां आधी रात का सीन ही कुछ और होता है, लोग सुबह तक यहां खूब मस्ती कर सकते हैं।

 

 

 

 

नोएडा पब एक्‍सचेंज

 


दिल्‍ली के युवाओं के बीच नोएडा का पब एक्‍सचेंज क्‍लब काफी ज्यादा पॉपुलर माना जाता है। सेक्टर 18 में स्थित यह क्लब दिल्ली एनसीआर का बेस्ट क्‍लब माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ऐसा पहला क्‍लब है, जो स्‍टॉक एक्‍सचेंज की तरह वर्क करता है। इसकी खासियत(best nightlife in noida ) यहां मिलने वाली अलग-अलग वैरायटी की शराब है। इतना ही नहीं, यहां का लाइव बैंड जबरदस्त है। इसे सुनने के बाद शायद ही आपको यहां से लौटने का मन नहीं करेगा।

 

 

 

 


 

 

द आयरिश हाउस


द आयरिश हाउस का नोयडा में बड़ा नाम है। यह क्लब आपको विदेशों में मिलने वाले इस क्लब्स की याद दिलाते हैं। इन क्लब के दरवाजे और खिड़की ही फोरेन फिलिंग देते हैं, इस जगह पर एंट्री करते ही लगेगा कि आप भारत से बाहर किसी दूसरे देश में आ गए हैं। यहां पर यह भी बता दें कि यह क्लब अन्य की तुलना में थोड़ा महंगा है, इसका असर आपके बजट पर पड़ सकता है।  लेकिन रात को यहां पर भी अन्य क्लब की तरह ही एंट्री फ्री है।  यहां पर आप कई स्वादिस्ट पकवानों का भी मजा ले सकते हैं। इन क्लब्स की खास बात तो यह है कि  शाम के 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक इस क्लब में ड्रिंक्स  पर भी ऑफर मिलने शुरू हो जाते है। आप आपने दोस्तों के साथ यहां पर खूब मजा ले सकते हैं।


ब्‍लू क्लब और लाउंज


नोएडा का तीसरा फेमस क्लब है ब्लू क्लब और लाउंज। यहां पर भी शाम ढलते ही लोगों की भीड़ पार्टीबाजी के लिए जुटने लगती है। यहां ड्रिंक्स की बहुत सारी वैरायटी आपके पुराने ड्रिंक टेस्ट को बदल देंगी। ब्लू क्लब और लाउंज नोएडा सेक्टर 18 में पड़ता है। आप यहां दोस्तों संग रात बिताने का प्लान कर सकते हैं। अगर आप पार्टनर के साथ रोमांटिक नाइट एंजॉए करना चाहते हैं तो आपके लिए ब्‍लू क्लब भी काफी अच्छा साबित हो सकता है।  यह क्लब मुगलई डिश के लिए काफी फेमस है। यहां पर खर्चा भी कम ही लगता है, दो लोगों के लिए 1800 रुपये की फीस रखी गई है। इस क्‍लब में इंडोर और आउटडोर साज सज्जा भी जबरदस्त है।