Aaj Ka Rashifal, 1 August 2024 : आज प्रॉपर्टी में निवेश करने पर इनकी होगी बल्ले-बल्ले और इनका बढ़ेगा मानसिक तनाव
Trending Khabar TV (ब्यूरो) : ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। ग्रहों के परिवर्तन से आज का दिन ज्यादातर राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार (daily horoscope 1 August 2024) आज जहां मिथुन राशि वालों को प्रॉपर्टी में निवेश करने से भारी लाभ होगा, वहीं वृश्चिक राशि वालों का काम के दबाव से मानसिक तनाव (दैनिक राशिफल 1 अगस्त 2024) बढ़ सकता है। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज आपको अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना होगा। बिजनेस में भी आपको लाभ मिल सकता है। वैवाहिक लोगों को जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप पारिवारिक सदस्यों के साथ मौज मस्ती करेंगे, जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नये अवसर मिलेंगे और आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलने से लाभ होगा। संतान की तरफ से परेशानियों में राहत मिल सकती है। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूरी बनानी होगी।
मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको संतान की ओर से खुशी मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है और करियर में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। भाग्य आपका हर क्षेत्र में सहयोग करेगा इसलिए प्रयासरत रहें। आज आपकी कोई अधूरी चाहत पूरी हो सकती है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आज का दिन प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए बहुत ही बेहतर रहेगा। कीमती सामान संभाल कर रखें।
कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आप अपनी चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी करने का प्रयास करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरी में बदलाव का प्रयास सफल हो सकता है । कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी । विदेश में बिजनेस करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा।
सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। आज आपको अपनी मीठी वाणी और अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। किसी दोस्त के सहयोग से फायदा हो सकता है। आज नौकरीपेशा वालों को तरक्की मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने के आसार हैं। शारीरिक कष्ट से राहत मिल सकती है। आज परिवार के घूमने की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ वालों के दिन खुशनुमा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo sun sign 1 अगस्त 2024)
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज बिजनेस में कमाई बढ़ेगी और कोई अच्छी डील मिलने से आपका दिल खुश रहेगा। आज आपको नौकरी और कारोबार में मेहनत से ज्यादा लाभ होने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज धन निवेश करने के बारे में भी आप प्लान बना सकते हैं। आज कानूनी विवाद में राहत भरी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी मनोरंजक पार्टी का आयोजन हो सकता है।
तुला राशि (Libra, Tula Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए सुख साधनों में वृद्धि वाला रहेगा। आज आपको कई स्रोतों धन मिल सकता है। परिवार में आपसी प्रेम व सहयोग बना रहेगा। आर्थिक मामलों में चल रही समस्या का समाधान हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए उलझन भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। अधिकारी वर्ग से आपको मार्गदर्शन और टारगेट मिल सकता है। काम के दबाव से मानसिक तनाव बढेगा। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आज आपकी इनकम बढ़ सकती है, लेकिन खर्च का भी संयोग बना हुआ है।
धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। आज नौकरी में सम्मान बढ़ेगा, जिससे लाभ भी मिलेगा। सरकार और सत्ता पक्ष से नजदीकी का फायदा मिल सकता है। आज विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे। आज सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। किसी धार्मिक कार्य में भी शामिल हो सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सुख सहयोग मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। बिजनेसमैन अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नए प्रयोग कर सकते हैं और भविष्य के लिए नई योजना बना सकते हैं। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ वाले प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। आज सरकारी क्षेत्र के कामकाज में परेशानी आएगी। नौकरीपेशा वालों पर काम का दबाव बढेगा। आज आप सेहत का ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही से आपको दिक्कत हो सकती है। पारिवारिक जीवन में संयम से काम लेना होगा क्योंकि करीबी लोगों से मतभेद हो सकता है। आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। नौकरी में बदलाव का विचार भी कर सकते हैं।
मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 1 अगस्त 2024)
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ वाले भी रोमांस का मजा लेंगे। जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आपको संतान को लेकर चिंता हो सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज अपने कीमती सामान को संभालकर रखें।