{"vars":{"id": "115072:4816"}}

DA Hike 2024 : डीए के साथ ही बाकी भत्ते भी जारी, सरकार ने कर दी कर्मचारियों की मौज, खाते में आएगी मोटी रकम
 

DA Hike : लंबे समय से डीए और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों की अब सरकार ने मौज कर दी है। उनका यह इंतजार अब खत्म हो गया है। बता दें कर्मचारी संगठन इन मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। इन मांगों के पूरा होने के साथ ही कर्मचारियों के खाते में अब मोटी रकम आएगी। आइये जानते हैं इस अपडेट के बारे में इस खबर में डिटेल से।

 

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : केंद्र में नई सरकार के गठन के साथ ही कर्मचारियों को कई तरह ही उम्मीदें बंधी थीं। इन्हीं में उनकी डीए व वेतन बढ़ोतरी की उम्मीद भी शामिल थी। यह सपना उनका पूरा हो गया है। सरकार ने डीए (DA Hike Update News) के साथ ही कई अन्य मांगों पर विचार करते हुए बाकी भत्तों को भी बढ़ा दिया है। इससे देशभर के लाखों कर्मचारियों की दीवाली मन गई है। अब पूरी कैलकुलेशन को देखा जाए तो मोटी रकम उनके खाते में आने वाली है।

 


कर्मचारियों को मिले कई बड़े तोहफे


देश के लाखों सरकारी कर्मचारी काफी समय से महंगाई भत्ता (DA hike big news) के बढ़ने का इंतज़ार कर रहे थे , सरकार ने डीए (DA hike News) तो बढ़ाया ही है, इसके साथ ही कर्मचारियों को बड़े बड़े तोहफे दे दिए हैं। इस बारे में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि महंगाई भत्ता 50 फीसदी (da hike 50%) के पार पहुंचने से कर्मचारियों के अन्य 13 भत्तों में भी 25% की बढ़ोतरी होगी।

 

 

मार्च ही बढ़ा था महंगाई भत्ता


इससे पहले करीब तीन माह पूर्व मार्च में ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी (DA Hike news 2024) की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे उनका DA 50 फीसदी हो गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी लाभ मिला है। इसी क्रम में बढ़ती कीमतों के प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार के रिटार्यड लोगों के लिए महंगाई राहत यानी डीआर को भी 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। परिणामस्वरूप केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन और पेंशन बढ़ गई है। 


HRA में भी बढ़ोतरी


अब जब DA 50% के आंकड़े को छू गया है तो कुछ अन्य भत्ते भी जल्द ही बढ़ जाएंगे। इन भत्तों में हाउस रेंट अलाउंस (house rent allowance) भी शामिल है। 4 जुलाई 2024 को सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार, "व्यय विभाग/डीओपीटी द्वारा पिछले दिनों जारी किए गए आदेशों की ओर ध्यान आकर्षित किया जाता है और अनुरोध किया जाता है कि महंगाई भत्ते को 4% से बढ़ाकर 50% करने के बाद 01।01।2024 से निम्नलिखित भत्तों का भुगतान मौजूदा दरों से 25% की बढ़ी हुई दरों पर किया जा सकता है।"

 


टफ लोकेशन वालों की भी बल्ले-बल्ले


घर से दूर कार्यरत यानी टफ लोकेशन (tough location)पर कार्यरत कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके अंतर्गत मिलने वाले भत्ते को तीन भागों में बांटा गया है। इसके अलावा वाहन भत्ता भी कर्मचारियों को 25 प्रसेंट दिया जाएगा। विकलांग महिलाओं के बच्चों के लिए मिलने वाले विशेष भत्ते, बच्चों के लिए मिलने वाला भत्ता, एजुकेशन भत्ता, मकान किराया भत्ता, ड्रेस भत्ता, ड्यूटी भत्ता में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। डेपुटेशन ड्यूटी भत्ता भी इतना ही बढ़ाया जाएगा।