Movie prime

Delhi Mausam today : दिल्ली में तीन दिन तक बरसेंगे बादल,  IMD ने की भविष्यवाणी 

Delhi Weather - देश भर में मानसूनी बारिश का सिलसिला चल रहा है। लेकिन इस बार उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बहुत कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले दिनों कई जगहों पर भारी बारिश हुई थी। अब उमस भरी गर्मी ने फिर से डेरा जमाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कब और कहां होगी बारिश - 

 
Delhi Mausam today : दिल्ली में तीन दिन तक बरसेंगे बादल,  IMD ने की भविष्यवाणी 

Trending Khabar TV (ब्यूरो)।  पिछले काफी दिनों से देश की राजधानी दिल्ली (delhi ka mausam) में बहुत कम बारिश हुई है। कई दिनों पहले हुई हल्की व कई इलाकों में भारी बारिश के बाद अब उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गर्मी से परेशान लोग बारिश को तरस रहे हैं। आज राजधानी में सुबह से ही धूप ने लोगों को पसीने-पसीने किया। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्लों वालों को राहत की खबर दी है। दरअसल, IMD (Weather Update) का अनुमान है कि सोमवार से अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए बुधवार तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

ऐसे में अधिकतम तापमान (Tempreature update) 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, मौसम विभाग का रविवार के लिए बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा बारिश (IMD Rain Alert) का अनुमान कमजोर साबित हो रहा है।

शनिवार को सुबह से ही धूप खिली गई। हवा में भी गर्माहट महसूस की गई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। ऐसे में लोग पसीने पोंछते दिखे। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग (Mausam Update Today) के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान (aaj Ka temperature) 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 89 से 58 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 36.8, रिज में 36.7,

पालम में 36.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मध्यम श्रेणी में आबोहवा


राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 89 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 92, फरीदाबाद में 125, ग्रेटर नोएडा में 128 व गाजियाबाद में एक्यूआई 143एक्यूआई रहा।


शनिवार को दिल्ली का तापमान


अधिकतम तापमान---37.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27.6 डिग्री सेल्सियस

रविवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----28 डिग्री सेल्सियस