हर साल, क्रिसमस और नए साल के दिन लोग नई जगहों पर जाकर त्योहार मनाने की योजना बनाते हैं। अगर आप इस बार अपने त्योहारों को खास बनाना चाहते हैं, तो ऐतिहासिक इन स्थलों पर जा सकते हैं और नए अपने नए साल को यादगार बना सकते है-
जम्मू और कश्मीर-
क्रिसमस और न्यू ईयर (New Year) पर यहां का शांत वातावरण परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है।
मनाली-
हिमाचल प्रदेश का मनाली (Manali) बर्फीले मौसम और रोमांचक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यह बर्फ प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाता है।
उदयपुर
यह शहर अपनी खूबसूरत झीलों, महलों और संस्कृति के लिए फेमस है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर यहां की झीलों के किनारे सजी रोशनी और रंगीन माहौल आपके जश्न को खास बना देगा।
वाराणसी
जो लोग आध्यात्मिक शांति की तलाश में हैं, उनके लिए वाराणसी (Varanasi) एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। गंगा घाट पर आरती के समय शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव आपके साल के अंत को यादगार बना सकता है।