आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन को लेकर कई बातें कही है। उन्होंने महिलाओं को लेकर भी कई बातें कही है, जानिए श्रेष्ठ महिलाओं में क्या होते है गुण..
अगर किसी पुरुष के जीवन में शांत चित्त वाली महिला पत्नी बनकर आए तो वह न केवल घर को संवार देती है बल्कि परिवार में एका और सुख-शांति भी बनाए रखती है
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई शिक्षित, गुणवान और संस्कारी महिला पत्नी बनकर किसी जीवन में आए तो वह हरेक परिस्थिति में परिवार की मददगार बन जाती है।
चाणक्य के अनुसार ऐसी मृदुभाषी महिला से शादी करने वाला पुरुष हमेशा खुशहाल जिंदगी जीता है।
ऐसी महिलाएं अपने पति को अच्छे कार्य करने और सतमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी सीमित इच्छाओं की वजह से परिवार भी कभी आर्थिक संकट में नहीं फंसता, जिसका फायदा पूरे घर को मिलता है।