सावन मास में जरूर करें भारत के इन प्राचीन शिव मंदिरों के दर्शन
अगर आप इस सावन मास में शिव मंदिरों के दर्शन हेतु किन्ही प्रमुख स्थलों पर जाने का विचार कर रहे हैं तो हम आपको भारत के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे।
महाकालेश्वर मंदिर
महाकालेश्वर मंदिर मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित है और यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भी है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में लोग भस्म आरती को देखने के लिए आते हैं।
अमरनाथ गुफा
अमरनाथ गुफा भी भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इसलिए आपको एक बार अवश्य दर्शन के लिए जाना चाहिए।
दक्षेश्वर शिव मंदिर
यह मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार शहर में स्थित है और ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर के शिवलिंग का अभिषेक करने से सारे कष्ट मिट जाते हैं।
घृष्णेश्वर महादेव मंदिर
घृष्णेश्वर महादेव मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और सावन मास में आपको यहां अवश्य दर्शन करने जाना चाहिए।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर
यह मंदिर महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है और इस मंदिर का निर्माण पेशवा बालाजी बाजी राव ने करवाया था।
रामनाथस्वामी मंदिर
रामनाथस्वामी मंदिर देश के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक है और यह मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। यहां पर भगवान राम ने भगवान शिव की पूजा की थी।
केदारनाथ मंदिर
केदारनाथ मंदिर भारत के चार प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है और यह उत्तराखंड के गढ़वाल में मंदाकिनी नदी के पास मे स्थित है।