आपने खतरनाक जानवर के तौर पर किंग कोबरा का नाम तो सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में और भी बहुत से खतरनाक जानवर मौजूद है। आइये जानते हैं इन जानवरों के बारे में विस्तार से।
इंडियन सॉ-स्केल्ड-वाइपर
भारत में पाया जाने वाला यह सांप बेहद खतरनाक जानवर है जो काफी गुस्सैल प्रवृति का होता है और इसका जहर बहुत ज्यादा नुकसानदायक है।
रसेल वाइपर
भारत में इस सांप के डसने के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं और यह पूरे एशिया का सबसे खतरनाक सांप है।
एशियन जायंट हॉर्नेट
एशियन जायंट हॉर्नेट मधुमक्खियों और कीड़ों की पूरी कॉलोनी को एक बार में खत्म कर सकता है। इसके एक डंक से शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं।
इंडियन रेड स्कार्पियन
वैसे तो यह कभी भी इंसानों पर हमला नहीं करते लेकिन कई बार अपने बचाव के तौर पर किया गया इसका एक वार भी बेहद घातक साबित हो सकता है।
कॉमन क्रेट
कॉमन क्रेट भी एक बहुत जहरीला सांप है और इसे ब्लैक स्नेक के नाम से भी जाना जाता है।
मगरमच्छ
भारत के खारे पानी में पाएं जाने वाले मगरमच्छ बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं। इनकी लंबाई 14 और 23 फीट होती है और ये इंसानों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं।
किंग कोबरा
भारत में पाएं जाने वाला किंग कोबरा एक बहुत ज्यादा खतरनाक और जानलेवा सांप है। यह वैसे तो इंसानों से दूर ही रहते है मगर फिर भी इनके डंसने के कई मामले सामने आए है।
बंगाल टाइगर
बंगाल टाइगर नरभक्षी किस्म के होते हैं और इनकी रफ्तार बहुत तेज होती है। ये इंसानों के लिए बहुत खतरनाक है।