अच्छे स्वास्थय और लंबी उम्र के लिए अपनाएं यह आदतें
आज की इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जो आपके अच्छे स्वास्थ्य और साथ ही लंबी उम्र के लिए फायदेमंद है।
रात में टाइम से सोना
अच्छे स्वास्थय के लिए नींद का पूरा होना बहुत जरूरी है और इसलिए आपको रोजाना एक रूटीन बनाकर उस टाइम पर फोन या कम्पयूटर को बंद करके सो जाना चाहिए।
रोजाना स्क्वाटस करें
नियमित रूप से स्कवाटस करने से आपकी हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत बनती है और आपको किसी भी तरह की बीमारी या समस्या का खतरा कम हो जाता है।
साबुत अनाज खाएं
आपको बता दें कि रोजाना दालें और साबुत अनाजों जैसे ब्राउन और ओट्स आदि खाने से भी उम्र बढ़ती है और आपको ब्लड शुगर भी नियंत्रित करता है।
सकारात्मक विचार
सकारात्मक विचार रखने से आपके शरीर और दिमाग दोनो पर प्रभाव पड़ता है और साथ ही इससे आपकी उम्र भी बढ़ती है।
फर्मेंटेड फूड्स को खाएं
अगर आप फर्मेंटेड फूड्स जैसे कि दही, डोसा और ढोकला आदि का सेवन करते है तो इससे आपके पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और साथ ही आपकी उम्र भी बढ़ाते हैं।
जानवर को पालें
अगर आप पालतु जानवरों के साथ में समय बिताते हैं तो इससे आपका स्ट्रेस कम होता है और साथ ही आपका मूड अच्छा रहता है जिस कारण आपकी उम्र भी बढ़ती है।
ब्लड प्रेशर को चेक कराते रहें
हाई ब्लड प्रेशर बहुत सी बीमारियों का कारण होता है इसलिए हमेशा नियमित रुप से आपको ब्लड प्रेशर को चेक करवाते रहना चाहिए।