परफेक्ट लिप्स के लिए अपनाएं ये शानदार लिप्सटिक हैक्स

बहुत सी महिलाओं को अपने सही लिपस्टिक शेड का पता नही होता, इसलिए हम आपको कुछ ऐसे शानदार हैक्स के बारे में बताएंगे जिनसे आप आसानी से अपनी सही शेड जान सकते हैं।

नसों के आधार पर

लिपस्टिक के सही शेड को आप अपनी नसों के अनुसान भी चुन सकते है जिसमें ग्रीन नस के लिए वॉर्म टॉन और पर्पल नसों के लिए कूल टोन सही रहेगा।

प्राइमर

अगर आप चाहते हैं कि आपकी लिप्स्टिक लंबे समय तक टिकी रहे तो इसके लिए आप पहले होठों पर प्राइमर लगाएं।

लाइनर का यूज

आपको कभी भी लिप्स्टिक का सीधे तौर पर प्रयोग नहीं करना चाहिए बल्कि उससे पहले लाइनर को लगाना चाहिए।

स्किन टोन से चुनाव

परफेक्ट न्यूड शेड को चुनना बेहद मुश्किल होता है, इसलिए आप हमेशा अपने स्किन टोन से थोड़ा डार्क लिपस्टिक शेड चुनें।

इन शेड्स का प्रयोग

फेयर स्किन के लिए पिंक न्यूड टोन, मीडियम स्किन के लिए आरेंज अंडरटोन के न्यूड लिप्स्टिक कलर को चुनना चाहिए।

लिप बाम का यूज

आपको अपनी स्किन की तरह ही लिप्स की भी प्रोपर केयर करनी चाहिए और उनकी डेड स्किन को हटाकर हमेशा लिप बाम को लगाना चाहिए।

होंठों को करें मॉइश्चराइज

किसी भी तरह की लिप्स्टिक को लगाने से पहले आपको हमेशा अपने होंठों को मॉइश्चराइज करना चाहिए, जिससे कि लिप्स सॉफ्ट रहे।