Movie prime

Workout Tips : सर्दियों के मौसम में करें ये वर्कआउट, शरीर रहेगा एक दम फिट

Winter full Body Workout : आज के जमाने में हर युवा अपने आप को फिट रखने के बारे में ही सोचता है और ऐसे में वह यह भी सोचता है की कैसे अपने शरीर को मजबूती देने  के साथ-साथ शरीर में होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सके। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की कौन-कौन सी एक्सरसाइज करने से शरीर में मजबूती बनी रहती है और आप बीमारियों  से भी बचे रहेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से।

 
Workout Tips : सर्दियों के मौसम में करें ये वर्कआउट, शरीर रहेगा एक दम फिट

Trending Khabar TV (ब्यूरो)  : सर्दियों की शुरूआत हो ही गई है। अब हर कोई अपने आप को फिट रखने के लिए कुछ न कुछ करने के बारे में सोचता है ताकी वह ठंड से भी बचे रहें और होने वाली बीमारियों से भी बचाव कर सकें। सर्दियों के मौसम में अगर आप भी हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको एक्सरसाइज करने की जरूरत रहने वाली है। एक्सरसाइज करने से आपका शरीर एक (What is the best full-body workout) दम फिट रहेगा। आइए जानते हैं इस खबर के माध्यम से।

 


मांसपेशियां मजबूत  रखने के लिए पुशअप्स करें

 


पुशअप्स बेहद पुरानी लेकिन फायदेमंद  (health tips) एक्सरसाइज है। इससे आपका शरीर एक दम मजबूत रहता है।  शुरुआत के दिनों में इस एक्सरसाइज को करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसे करने के लिए आप हथेलियों को जमीन पर रखें और शरीर के भार को पंजों और हथेलियों पर ले आएं। अब हाथों को मोड़ते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को जमीन की ओर ले जाएं और फिर उसे ऊपर  की तरफ उठाएं। इसमें आपकी  पूरी बॉडी की मूवमेंट होती है और  यह एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां (Are full-body workouts beneficial) मजबूत होती हैं ।

 

 

बर्पी भी है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

बर्पी एक हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज (How to gym 7 days a week) है। ये शरीर के ऊपरी हिस्से पर ज्यादा असर डालती है इसमें आपको पुशअप, जंप और स्क्वाट्स- तीनों ही चीजें एक साथ करनी होती हैं। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और इससे आपके शरीर में  एनर्जी का लेवल बेहतर  बना रहता है। 

प्लैंक एक्सरसाइज कंधों की ताकत के लिए 

प्लैंक वर्कआउट कोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करती है। इसे करने से पीठ, पेट, और कंधों को शक्ति मिलती है। इस वर्कआउट में  अपने शरीर को सीधा रखना होता है।  इस वर्कआउट को आप  30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें।  धीरे-धीरे समय बढ़ाएं और इसे 2-3 बार करते रहें। 

रनिंग और साइकलिंग भी है फायदेमंद

रनिंग और साइकलिंग से हड‌‌्डियों  को ताकत मिलती है। इससे हार्ट रेट भी बेहतर बनी रहती  है। इससे आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा भी  तेजी से घटती है।  रोजाना रनिंग और साइकिलिंग (Is 5 exercises enough for full-body)  करके आप अपने मोटापे को भी तेजी से कम कर सकते हैं। ऐसे में आप एक हेल्दी लाइफ जी सकते हैं।