Movie prime

Washing machine tips : कपड़े धोते वक्त रखें इन  बातों का खास ध्यान, लॉन्ग टाइम तक कर सकेंगे यूज

Cloth Washing tips : आज की बिजी लाइफ में  हर किसी के पास समय की कमी हाेती  है जिसके चलते लगभग हर घर में कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया  जाता है। हम आपको बता दें कि आज कल बाजार में दो तरह की वॉशिंग मशीन मिलने लगी है।  पहली सेमी ऑटोमेटिक और दूसरी फुली ऑटोमेटिक मशीन। आइए हम आपको बताते है कि कपड़े धोते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
Washing machine tips : कपड़े धोते वक्त रखें इन  बातों का खास ध्यान, लॉन्ग टाइम तक कर सकेंगे यूज

Trending Khabar TV (ब्यूरो)  :  वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धाने से पहले कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। हम आपको  वॉशिंग मशीन में कपड़े (मशीन में कपड़े धोते समय क्या करें)धाेने से जुड़ी कुछ ऐसी बातों को बताने जा रहे हैं जिसे अपना कर आप अपनी वॉशिंग मशीन को खराब होने से बचा सकते हैं और आपके कपड़े भी खराब होने से बच जाएंगे। 

इन बातों का रखें खास ध्यान 


वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय सबसे पहली बात जो ध्यान रखनी चाहिए वह यह कि हमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को अलग-अलग कर लेना चाहिए. जैसे ज्यादा गंदे कपड़े, रंग छोड़ने वाले कपड़े, सफेद कपड़े, और कम गंदे कपड़े। इसी तरह हमें ऊनी और सूती कपड़ों को भी अलग (किन बातों का ध्यान रखें)कर लेना चाहिए। आप चाहें तो चादर तौलिए और नाइट सूट को भी अलग से धो सकते हैं। अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को अलग-अलग धोने से वे जल्दी खराब नहीं होते।

 

इस तरीके से धोंए कपड़े


 कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि मशीन में डिटर्जेंट पाउडर के ज्यादा डालने से कपड़े ज्यादा अच्छी तरह से साफ होते हैं, लेकिन यह बिल्कुल गलत है, ज्यादा डिटर्जेंट डालकर कपड़े धोने से यह डिटर्जेंट कपड़ों से तो निकल ही नहीं पाता जिससे कपड़े खराब होना शुरू हो जाते हैं।  आजकल कपड़ों के ऊपर कपड़ों को धोने का (मशीन में कपड़े धोने का सही तरीका क्या है)तरीका लिखा होता है। तो जिन कपड़ों पर ओनली ड्राई क्लीन लिखा रहता है उनको भूलकर भी मशीन में ना धोएं। ऐसा करने से वे कपड़े खराब हो सकते हैं। इसकी अपेक्षा ऐसे कपड़ों को हाथ से वॉश करके केवल ड्रायर  की मदद से सुखा लें।

रंग छोड़ने वाले कपड़ो को अलग धोंए


वाशिंग मशीन में कोई भी नया कपड़ा डालने से पहले यह जरूर देख लें कि कहीं उस कपड़े का रंग तो नहीं निकल रहा है। यदि कपड़े का रंग निकल रहा है तो वह दूसरे कपड़ों में लग कर उन्हें भी खराब कर देता है। अक्सर हम चेन वाले कपड़ों को जल्दी बाजी (kapde dhate samay dhyan rakhein)में ऐसे ही मशीन में डाल देते हैं, लेकिन ऐसा करने से यह मशीन के साथ-साथ दूसरे कपड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए ज़िप वाले कपड़ों को हमेशा ज़िप बंद करके ही मशीन में डालें। इसके अलावा इन्हें दूसरे कपड़ों से अलग भी धो सकते हैं।