Movie prime

travel destination : हिमाचल के फैमस हैं ये गुरुद्वारें, दर्शन कर हर मन्नत होगी पूरी  

Tour destination :  आप भी अपने फैमली या दोस्तो के साथ  घूमने के बारे में प्लान बना  रहे हैं  तो हम  आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर  आप अपनी फैमली और बच्चों के साथ घूम कर अपनी ट्रिप को और यादगार बना सकते हैं। ऐसे में हम आपको बता दे की  हिमाचल प्रदेश आपके घूमने के लिए आपके लिए बेस्ट जगह है। आइए जानते हैं इस खूबसूरत से शहर के बारे में विस्तार से। 
 
travel destination : हिमाचल के फैमस हैं ये गुरुद्वारें, दर्शन कर हर मन्नत होगी पूरी  

Trending Khabar TV (ब्यूरो)  :   नंवबर के महिने में ठंड की शुरूआत लगभग हो ही जाती है।  ऐसे में अगर आप भी अपनी फैमली और बच्चों के साथ ट्रिप की प्लानिंग कर रहे है तो ये मौसम आपके घूमने के लिए बेस्ट रहेगा। हम आपको हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गुरुद्वारों (Famous Gurudwaras in Himachal Pradesh) के बारे में बताने वाले है जहां दर्शन करने पर हो जाती है मनोकामना पूर्ण। आइए जानते हैं इस खबर के माध्यम से।

 

 

 

मणिकरण साहिब का फैमस गुरुद्वारा

 


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकरण शहर में पार्वती नदी के किनारे मणिकर्ण साहिब (Historical Gurudwaras Himachal Pradesh)गुरुद्वारा स्थित है। जहां पर हर साल भारी सख्यां में दर्शन करने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है। यह गुरुद्वारा, पार्वती नदी के किनारे बना है। यह सिखों का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। मणिकरण शहर कुल्लू शहर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां एक गर्म पानी का झरना भी है. ये जगह बहुत ही खूबसूरत और शांत है, जहां जाकर आपका मन खुश हो जाएगा। गुरुद्वारा साहिब के पास कई मंदिर भी स्थित हैं आप वहां भी दर्शन के लिए जा सकते हैं।

 


 

दिव्य शांति की घाटी


बरू साहिब का यह गुरुद्वारा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित है। जगह ‘दिव्य शांति की घाटी’ के नाम से काफी जानी जाती है। यह  गुरुद्वारा (Must-visit Gurudwaras in Himachal)चारों तरफ से घनी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। आप यहां भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। माना  जाता है की यहां के दर्शन करने पर लोगों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है।  पवांटा साहिब से यहां पहुंचने में तकरीबन 3 से 4 घंटे लगते हैं।

गुरुद्वारा पांवटा साहिब हाती है सभी मनोकामना पूर्ण


गुरुद्वारा पांवटा साहिब हिमाचल के सिरमौर जिले में स्थापित है। यह गुरुद्वारा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने पौंटा साहिब में चार साल गुजारे थे। गुरु जी के पहले पुत्र बाबा अजीत सिंह जी का भी जन्म पौंटा साबित में हुआ था। जिम कॉर्बेट से पांवटा साबित लगभग 231 किलोमीटर का दूरी पर स्थित है। अगर आप हिमाचल घूमने जा रहे हैं तो गुरुद्वारा पांवटा (Gurudwara tourism in Himachal Pradesh)साहिब के दर्शन के लिए भी जरूर जाएं। यहां के दर्शन करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।