Movie prime

tour destination :  सर्दियों में फैमली के साथ यहां करें घूमने की प्लांनिग, यादगार बन जाएगी ट्रिप

travel destination : कुछ लोग गर्मियों के मौसम में बर्फ से ढकी पहाड़ों वाली ठ़डी जगहों पर घूमना बेहद  पसंद करते हैं। लेकिन वहीं सर्दी के मौसम में कुछ लोग धूप वाली जगह पर घूमना भी  पंसद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में  अपनी परिवार के साथ ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

 
tour destination :  सर्दियों में फैमली के साथ यहां करें घूमने की प्लांनिग, यादगार बन जाएगी ट्रिप

Trending Khabar TV (ब्यूरो)  :  आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ सर्दियों के मौसम में कहीं घूमने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जिन जगहों पर सर्दियों में खूब धूप खिलती है। ऐसे ताजगी भरे वातावरण में घूमने (Best winter destinations in India)का मजा ही कुछ अलग होता है, जो आपकी हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से।

 

 

 

राजस्थान झीलों का शहर  

 


राजस्थान के थार डेजर्ट में दूर-दूर तक रेत ही रेत  के खूबसूरत पहाड़ आपको (Sunny places to visit in winter) देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में आप यहां घूमने  का प्लान भी बना सकते हैं।  इसके अलावा राजस्थान में घूमने के लिए बहुत सी ऐसी जगह हैं।  जयपुर जिसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप हवा महल, नाहरगढ़ किला, आमेर किला, जंतर-मंतर और सिटी पैलेस घूमने के लिए भी जा सकते हैं। झीलों के शहर(Winter vacations in India) उदयपुर में आप सज्जनगढ़ किला, फतह सागर झील, एकलिंग मंदिर, विंटेज कार म्यूजियम और जयसमंद झील जैसी जगहों  पर भी  आप अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा आप जैसलमेर और माउंट आबू में कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। ये जगह देखने में बेहद ही मन को लुभाती है।  


 

अल्लेप्पी वेम्बनाड झील 


आप केरल का अल्लेप्पी में भी घूमने के लिए जा सकते हैं। ये  जगह देखने के लिए  बेहद ही खूबसूरत जगह है। आपको यहां पर हाउसबोट की सवारी (Winter travel in India) करने का भी मौका मिल सकता है। इन हाउसबोट में बेडरूम, बाथरूम, सनडेक, एसी और कई तरह की सुविधा होती हैं। कुट्टनाड, पथिरमनल, अंबालापुझामंदिर, मरारीकुलम जो ताड़ के पेड़ों से घिरे रेतीले समुद्र के लिए प्रसिद्ध है इसके अलावा अलेप्पी बीच, मारारी बीच और वेम्बनाड झील घूमने जा सकते हैं। इस जगह पर घूम कर आप अपनी ट्रिप को और भर ज्यादा यादगार बना सकते हैं। 

कच्छ का रण खूबसूरत जगह


आपके लिए  गुजरात में स्थित कच्छ का रण घूमने के लिए बेस्ट (Top places to visit during winter) जगह हो सकती है।  यहां इस मौसम में हर साल रण उत्सव आयोजित किया जाता है। ऐसे में आप यहां घूमने के बारे में मन बना  सकते हैं। इस साल 11 नवंबर 2024 से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक रण उत्सव चलेगा। कच्छ का रण सफेद रेत के लिए मशहूर माना जाता  है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जब सूरज की रोशनी रेत पर पड़ती है, यहां का दृश्य बेहद ही खूबसूरत और देखने के लायक होता है। .यहां आपके रहने के लिए  टेंटों की व्यवस्धा होती है। जो कि रेगिस्तान के बीच में आपको  एक शानदार कैम्पिंग का अनुभव प्रदान करता है।