Movie prime

Real vs Fake Wheat Flour : मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा है नकली आटा, सेवन करने से पहले करें जांच 

Health Tips : आटा हमारी जिदंगी का एक आम हिस्सा है। हर भारतीय घर में रोज आटे से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। ऐसे में आपकोपता होना चाहिए कि आप जिस आटे का (real vs fake wheat flour in hindi) सेवन कर रहे हैं वो असली है या नकली। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आटे की जांच करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में। 
 
Real vs Fake Wheat Flour : मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा है नकली आटा, सेवन करने से पहले करें जांच 

Trending Khabar Tv (ब्यूरो) : भारत के हर घर में रोज रोटी बनती है लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आप जिस आटे से रोटी बना रहे हैं वो असली है या नकली। आपको बता दें कि (wheat flour in hindi) मार्केट में नकली आटा काफी तेजी से बिक रहा है। इस तरीके के आटे का सेवन करने से आपको कई तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में आपको इस बात का पता होना चाहिए कि आप जिस आटे का सेवन कर रहे हैं वो असली है या नकली तो आइए जानते हैं आटे की जांच करने के सही तरीके के बारे में। 


पानी की मदद से करें नकली आटे की पहचान


अगर आप अपने घर में आ रहे आटे की शुद्धता के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो आप इसके लिए कुछ तरीको को अपना सकते हैं। जिनमें से पहला तरीका पानी है। इस तरीके से आटे की जांच करने के लिए आपको सबसे पहले 1 गिलास पानी लेना है। इसके बाद आपको इस पानी में आधा चम्मच (adulteration in wheat flour) आटा डालकर 10 सेकेंड के लिए छोड़ना होगा। मिलावटी आटा हल्का होता है, जिसके कारण ये पानी में डालने के कुछ समय बाद ही उसके ऊपर तैरने लग जाता है। वहीं दूसरी ओर शुद्ध गेहूं का आटा भारी होने के कारण 10 सेकेंड के अंदर ही गिलास में नीचे बैठ जाता है। ऐसा करने से आप तुरंत फेक और रियल आटे की पहचान कर सकते हैं वो भी काफी कम समय में। 

 


आटा गूंथते समय करें ये काम 


दूसरे तरीके में आप आटे को गूंथते समय भी इसकी शुद्धता के बारे में पता लगा सकते हैं। आपको बता दें कि असली आटे को गूंथने के लिए आपको कम पानी की जरूरत पड़ने (real wheat flour) वाली है। वहीं असली आटे की लोई भी काफी मुलायम होती है। ऐसे में आटे में मिलवाट (fake wheat flour) होने पर भी आप आटा गूंथते समय ज्यादा पानी का प्रयोग कर सकते हैं। रियल आटे की तुलना में फेक आटा कड़ा होता है। इस तरीके से आप मिनटों में नकली आटे की पहचान कर सकते हैं। 

 


शुद्ध आटे की रोटियां होती है नर्म


तसरे तरीके में आप रोटी को सेंकते समय भी इसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं। ये तरीका काफी सरल रहने वाला है। शुद्ध आटे की रोटियां काफी नर्म, मुलायम, सफेद और (wheat flour purchasing tips) फूली हुई बनती हैं। वहीं दूसरी ओर नकली आटे की रोटी पूरी तरह से नहीं फूलती है। साथ ही रोटी सेंकने के बाद कड़ी भी रहती है। ऐसे में आपको आटा का सेवन करने से पहले उसकी शुद्धता जरूर चैक कर लेनी चाहिए। वरना आपको काफी मुश्किले हो सकती है।