Movie prime

Health Tips: सेहत को रखना चाहते हैं हेल्दी तो खाना खाने के बाद इन चीजों के सेवन से जरूर करें परहेज

Health Diets : इस बिजी लाइफस्टाइल में जिंदगी में सेहत का ध्यान रख पाना बेहद जरूरी सा हो गया है और इस बदलते मौसम में तो सेहत का ख्याल रखना चुनौती बन गया है। इस खराब लाइफस्टाइल और बदलते मौसम से बीमारियां हमारे शरीर में घर बनाने लगती हैं। हालांकि, ऐसा भी होता है कि कई लोगों का खानपान ठीक होने के बाद भी हेल्दी नहीं रह पाते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में खबर के माध्यम से।
 
 
Health Tips: सेहत को रखना चाहते हैं हेल्दी तो खाना खाने के बाद इन चीजों के सेवन से जरूर करें परहेज

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : कई ऐसी गलत आदतें होती हैं, जो सेहत के लिए नुकसान दायक होती हैं। जिस वजह से शरीर को फायदे होने की बजाए नुकसान पहुंचता है। अक्सर लोग खाना खाने के बाद कई चीजों का सेवन करते हैं तो उसके लिए बता दें कि ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो(Health Tips) सकता है। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि लंच या डिनर करने के ठीक बाद आपको किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

 

एक्सरसाइज से हो सकती है पेट की समस्या


अगर आप खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करते हैं तो आपका खाना डाइजेस्ट होने में समस्या आ सकती है। जिस वजह से डाइजेशन सिस्टम के बजाय रक्त के प्रवाह को आपकी मांसपेशियों में पहुंचाने का काम करने लगता है, ऐसा (activities to avoid after meal)करने से आपको पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती है। इसके साथ ही आपको भोजन के तुरंत बाद फल खाना एक अनहेल्दी आदत है। अगर आप चाहे तो खाने से पहले नाश्ते के तौर पर फलों का सेवन कर सकते हैं।


पानी पीने से करें परहेज


खाना खाने के बीच में पानी पीना नुकसानदायक नहीं है। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से डाइजेशन एंजाइम कम हो सकते हैं, जो न्यूट्रिएंट्स के अब्सॉर्प्शन रोकता है और इससे आपको पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप (worst post meal habits)अपनी बेहतर डाइजेशन रखना चाहते हैं तो उसके खाने के बाद कम से कम 30 से 60 मिनट तक पानी पीने से बचें। इसी के साथ अगर आप खाने के बाद चाय या कॉफी पीते हैं, तो न्यूट्रिएंट्स के अब्सॉर्प्शन  कम हो सकता है और एसिडिटी बढ़ सकती है। जो हेल्थ के लिए हानिकारक है।

खाना खाने के तुरंत बाद न करें धूम्रपान 


अगर आपको खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करने की आदत हैं, तो ऐसा करने से आपका डाइजेशन सिस्टम खराब हो सकता है। न्यूट्रिएंट्स के अब्सॉर्प्शन स्लो हो जाता है और शरीर में बैड बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। अगर आपका डाइजेशन सिस्टम कमजारे(Khana khane baad kya na kre) होता है तो इससे बॉडी में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। जिस वजह से पेट में अल्सर, एसिड रिफ्लक्स और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है