Health Tips : नकली खोये का सेवन करने वाले हो जाएं सावधान, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : मार्केट में कई तरीके के खाये पाएं जाते हैं जिसका सेवन करने से पहले आपको इस बात का पता होना चाहिए कि आप जिस खाये का सेवन (milawati khoya pehchane ke tips) कर रहे हैं वो असली है या नकली। नकली खोये का सेवन करने से आपको कई तरीके की बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको कैंसर जैसी कई गंभीर बिमारियां हो सकती है। इसके अलावा भी इसके सेवन करने से कई नुकसान है। आइए विस्तार से जानते हैं नकली खोये के सेवन करने के बारे में।
जानिये किस तरह बनाया जाता है मिलावटी खोया
मिलावटी खोया को कई तरीके के नुकसान होते हैं। मिलावटी खोये को कई तरीके के केमिकल्स और पदार्थों के प्रयोग से बनाया जाता है। वहीं नकली खोये की शेल्फ लाइफ को बढ़ने के लिए इसमें कई तरीके के केमिकल्स मिलाएं जाते हैं। नकली खोये के बनाने में जिन चीजों का (ऐसे करें असली नकली खोया की पहचान) इस्तेमाल होता है, वे सेहत के लिए बेहद ही नुकसानदायक होती हैं। वहीं नकली खोया बनाने के लिए स्टार्च, दूध के पाउडर, शुगर सिरप, सिंथेटिक दूध और पाम ऑयल का प्रयोग किया जाता है। जोकि आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
खोए को रगड़कर कर सकते हैं शुद्धता की जांच
अगर आप मिलावटी खोये की जांच करना चाहते हैं तो आप कुछ आसान तरीको से इसे टेस्ट कर सकते हैं। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि मलाई की कमी होने की वजह से ये आम खाये की तरह ही टेस्ट करता है। लेकिन आपको बता दें कि ये आम खोये से थोड़ा सा ज्यादा लचीला होता है (असली मावे की पहचान कैसे करें) और ये रबड़ जैसा होता है। वहीं इस खोये का स्वाद भी काफी ही खराब, हल्का कड़वा और खट्टा होता है। इसके अलावा आपको हथेली पर थोड़ा सा खोया लेकर रगड़ना होगा। जिसके बाद अगर आपको खोए को रगड़ते समय उसमें से तेल जैसी चिकनाई निकलने लग जाती है तो यह असली खोया हो सकता है, साथ ही इसमें से आपको घी की महक भी आएगी। वहीं, नकली खोए में से केमिकल की महक आती है।
खोए को शेप देकर कर सकते हैं जांच
आपको बता दें कि असली खोए को रगड़कर अगर आप मसलते हैं तो उसमें से आपको असली दूध की खुशबू आती है। वहीं, दूसरी ओर अगर आप नकली खोए से रगड़ते हैं तो उसमें से एक अजीब सी महक देखने को मिलती है। इसके लिए आपको खोए की एक लोई लेकर उसका गोला बनाना (how to test fake khoya) होगा। ऐसे में अगर आप खोए का एक गोला बना लेते हैं तो आप इस बात को समझ सकते हैं कि खोया असली है। वहीं अगर खोए का गोला टूट जाता है तो ये खोया नकली रहने वाला है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खोए में घी होता है। घी से खोए में चिकनाहट बनी रहती है जिससे खोया किसी भी शेप में आ जाता है।