Movie prime

ज्यादा सोने से हो सकते हैं इन बीमारियों का शिकार,  जानें क्या है एक्सपर्ट की राय 

Health tips :  अक्सर  देखने में आता है की कई लोग पूरी  रात  सोने के बावजूद भी  दिन में कई कई घटों तक सोते रहते हैं, लेकिन ऐसे करना उनकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।  आज हम आपको ज्यादा सोने से होने वाली खतरनाक नुकासान के बारे में बताने जा रहे है। ज्यादा सोने से ब्रैन स्ट्रोक का खतरा भी बना रहता है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट। 

 
ज्यादा सोने से हो सकते हैं इन बीमारियों का शिकार,  जानें क्या है एक्सपर्ट की राय 

 Trending Khabar TV (ब्यूरो)  :  नींद हमारी दैनिक जीवन के लिए बेहद (excess sleep can harm your health) जरूरी होती है। ऐसे में रात की 7 से 8 घंटे की नींद सबके लिए बहुत जरूरी होती  है ताकि आप अगले दिन के लिए फ्रैश मांइड महसूस कर सकें। इससे आपके शरीर में भी एनर्जी बनी रहती है।  वैसे तो हर इंसान की नींद अलग-अलग होती है किसी को ज्यादा नींद आती है तो किसी को कम नींद  आती है। आज हम आपको बताने जा रहे है की ज्यादा सोने से आपकी सेहत को  होने वाली  खतरनाक बीमारी के बारे में  आइए जानते हैं विस्तार से। 

 

 


अधिक सोने से होने वाले नुकसान 

 


एक्सपर्ट  का मानना है की रोजाना 9 घंटे से अधिक सोना ज्यादा सोने की श्रेणी में आता है। इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने 31,750 प्रतिभागियों के सोने के पैटर्न को स्टडी किया है जो लगभग 6 सालों से एक ही तरह  की नींद ले रहे हैं।  इस रिसर्च में शामिल प्रतिभागियों की लगभग  उम्र 62 साल  के आसपास थी।  साथ ही रिसर्च में स्ट्रोक (stroke risk) के अन्य कारकों जैसे शराब, धूम्रपान, हार्ट संबंधी बीमारियों का इतिहास, स्ट्रोक का इतिहास और कोलेस्ट्रॉल की समस्या जैसे अन्य जोखिमों को भी शामिल किया गया।

 

 


क्या कहती है एक्सपर्ट 

 


 एक रिसर्च में पाया गया कि जो लोग हर रात 9 घंटे से अधिक सोते थे उनमें स्ट्रोक की संभावना कम सोने वालों के मुकाबले 23 प्रतिशत ज्यादा  होती है। वही जो इसके अलावा भी दिन में 90 मिनट की अतिरिक्त झपकी लेते थे उनमें स्ट्रोक का खतरा 85 प्रतिशत तक अधिक पाया गया है।  इस रिसर्च (stroke risk factors) में पाया गया कि ज्यादा  सोने से शरीर में सूजन,के साथ-साथ  मोटापे का भी खतरा बना रहता है। 

 

इससे कैसे बचेने के उपाय


 सोने का एक सही समय  बनाएं

सही समय पर सोंए और सही समय पर जागें 

 कम से कम  7-8 घंटे की नींद लें

मोबाइल में  अलार्म सेट करके ही सोएं

 दिन में सोने से बचें