Dry Fruits : सर्दियों में अंग-अंग में ताकत भर देगा ये ड्राई फ्रूट, बस जान लिजिए खाने का सही तरीका
Dry Fruits Benefits:सर्दियों के मौसम का आगाज हो गया है। सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए आपकरो सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि ड्राईफ्रूट्स में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं इस ड्राईफ्रूट के बारे में और इसे खाने से होने वाले लाभ के बारे में खबर के माध्यम से।

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : दरअसल, सर्दियों के मौसम में ऐसे कुछ सूखे मेवे हैं जो सेहत को अच्छा भी रखते हैं और शरीर को गर्माहट भी देते हैं। हम बात कर रहे हैं खजूर की। कहा जाता है कि इसे खाने से पूरी सेहत को फायदा मिलता है। सर्दियों में रोग प्रतिरोधक(benefits of dryfruits) क्षमता बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स खाना जरूरी माना जाता है और खजूर तो इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए सेहत के लिए वरदान है। आइए जानते हैं इस ड्राईफ्रूट्स के सेवन के बारे में खबर के माध्यम से।
खानपान में बदलाव है जरूरी
एक्सपर्टस के अनुसार इस मौसम में अपने खानपान में बदलाव करना चाहिए।(benefits of dates) क्योंकि इस बदलते मौसम में ठंड के समय में गर्म चीजें खानी चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और मेटाबोलिज्म भी ठीक रहता है।तो ऐसे में खजूर फायदेमंद है।
रोजाना खाएं 3 से 4 खजूर
एक्सपर्टस का कहना है कि इस मौसम में 3 से 4 खजूर खाने से काफी लाभ होता है। खजूर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। अक्सर महिलाओं में खून की कमी हो जाती है, तो ऐसे में खजूर का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन (Khajur khane ke fayde)खून की कमी को पूरा करता है।खजूर का सेवन करने से हड्डियाँ भी मजबूत होती हैं। दरअसल, खजूर में बोरोन पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
सर्दियों के मौसम में जरूर करें सेवन
इसके साथ ही सर्दियों के मौसम में इसके सेवन से जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती। अगर आपको बाल झड़ने की समस्याएं है तो खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खजूर में आयरन होता है, जो स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे बाल(Winter care tips) घने और मजबूत होते हैं।बच्चों के दिमाग को विकसित करने के लिए भी खजूर फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन आपकी सेहत के लिए वरदान है।