Movie prime

Delhi Famous Park : दिल्ली के हरे-भरे पार्क में उठाएं गुलाबी ठंड का मजा, इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Delhi Best Tourist Place : नवंबर में छुटि्टयों की भरमार है। अगर इस छुटि्टयों के वीकेंड में आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, इस खबर के माध्यम से हम आपको इस गुलाबी सर्दियों में दिल्ली के कुछ पार्कों के बारे में बताने वाले हैं। जहां आप  अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं।आइए जानते हैं इस बारे में खबर के माध्यम से।
 
 
Delhi Famous Park : दिल्ली के हरे-भरे पार्क में उठाएं गुलाबी ठंड का मजा, इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : वैसे तो राजधानी दिल्ली में घूमने की कई जगहें हैं। यहां पर देखने के लिए कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। यहां की नाइटलाइफ तो देखने लायक होते हैं लेकिन आज हम इस खबर के माध्यम से आपको इस मौसम में घूमने के लिए कुछ बेस्ट पार्को के(Delhi Nehru Park) बारे में बताने वाले हैं। जहां का नजारा इन सर्दियों के मौसम में देखने लायक होता है। आइए जानते हैं इन पार्कों के बारे में खबर के माध्यम से विस्तार से।

 

फेमस है नेहरू पार्क 


नेहरू पार्क भी घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है। यहां पर आप अपनी फैमिली के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। दरअसल, इस पार्क में बच्चों के लिए झूले और स्लाइड्स की अच्छी सुविधा है, जिससे यह परिवारों के लिए एक आदर्श जगह बन जाती है।वही, अगर आप किसी शांत जगह पर जाना (Delhi Central Park)चाहते हैं तो बुद्धा पार्क जा सकते हैं। यहां स्थित बुद्ध की विशाल प्रतिमा और पार्क का शांत वातावरण सर्दियों में और भी आकर्षक हो जाता है। प्रकृति के साथ समय बिताने के लिए ये परफेक्ट जगह है।


केंद्रीय पार्क की खासियत


इसके साथ ही अगर आप चाहे तो केंद्रीय पार्क जा सकते हैं, जो  दिल्ली के केंद्र में स्थित केंद्रीय(Delhi Beautiful Nursery Park) पार्क एक बड़ा और हरा-भरा स्थान है। ये जगह आपको जॉगिंग, साइकिलिंग, और सर्दियों में ताजगी भरी हवा और हरी-भरी घास आपको रोजमर्रा की भागदौड़ से राहत दिलाती है।इसके अलावा यहां पर कई और नेशनल पार्क भी है। यहां पर दिल्ली का सुंदर नर्सरी पार्क ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता कोई मेल नहीं है।

बैंबू थीम पार्क 


 दिल्ली में आप ऐतिहासिक इमारतों के साथ विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की भी सुंदरता (Delhi Best Tourist Places)देख सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली के सराय काले खां इलाके में यमुनी नदी के किनारे पर बैंबू थीम पार्क बनाया गया है। यह एक ऐसा इकलौता पार्क है। जहां पर चीजें बांस की बनाई गई हैं।