Movie prime

Alcohol Drinking  : रोजाना शराब का सेवन करने वाले जरूर जान लें ये बातें, वरना सेहत बूरी तरह हो जाएगी खराब 

sharab peene ka sahi tarika : आज के समय में शराब पीना कई लोगों के लिए आम बात हो गई है। इसकी लत के कारण शराब पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शराब के साथ खाने-पीने का भी एक अलग अंदाज होता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका सेवन शराब के साथ करने से नशा तेजी से बढ़ सकता है।
 
Alcohol Drinking  : रोजाना शराब का सेवन करने वाले जरूर जान लें ये बातें, वरना सेहत बूरी तरह हो जाएगी खराब 

Trending Khabar TV (ब्यूरो)- शराब (Alcohol) का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। यह शरीर पर बुरा असर डालती है और कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। कुछ लोग शराब के साथ विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें होती हैं जो शराब के नशे को दोगुना कर देती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि शराब के साथ (What not to eat with alcohol) ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या मीठा खाना शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। खासकर, फैटी लिवर या हाई ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को शराब से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

शराब के साथ न खाएं ये चीजें -


हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शराब (Alcohol Drinking ) के साथ काजू और मूंगफली जैसी चीजों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शराब के साथ इनका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ सकता है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। काजू खाने से ब्लोटिंग, कब्ज, वजन बढ़ना, और जोड़ों में सूजन की समस्या हो सकती है। वहीं, मूंगफली से एलर्जी, डायरिया, स्किन इचिंग और चेहरे पर सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके साथ ही, इन चीजों का सेवन भूख को कम करता है, जिससे शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता।

दूध-दही

दूध-दही खाना हेल्द के लिए बेस्ट चीजें है। लेकिन शराब के साथ इन (Do not eat these things with alcohol) चीजों का सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। शराब के साथ यह चीजें आपके सेवन में जहर का काम करती है।  इससे एसिडिटी और स्किन में होने  वाली  एलर्जी का भी सामना करना पड़ता है।  डेयरी प्रॉडक्ट (dairy product) के कंपाउंड और एल्कोहॉल के कंपाउंड का नेचर एकदम उल्टा होता है, जो केमिकल रिएक्शन कर सकते हैं।


मीठी चीजें

शराब पीने के साथ मीठी चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें। ऐसे में यह आपके नशें को और भी ज्यादा बढा देती है।  और कई बार उल्टियां भी लग जाती हैं। बहुत ज्यादा मीठा खाने की आदत डायबिटीज का शिकार बना सकती है। ज्यादा  मीठा भी आपकी सेहत पर  बुरा असर डालती है। इससे आपको  (lcohol side effects of body) किडनी के रोग, दिल के रोग और नसों के रोगों में यह मुख्य कारण देखी गई है।


शराब के साथ खाएं ये चीजें


सेब या बाकी फल: फल हमारे शरीर के लिए बेहद बेस्ट माने जाते है।  जैसा कि फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यही वजह है कि इन्हें खाने से शराब को पतला करने में मदद मिलती है। सेब एक ऐसा फल है, जो शराब की वजह से आंतों में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। शराब के साथ आप इन चीजों का सेवन कर रहे है तो आपके शरीर को  खतरा भी बेहद कम बना रहता है। 


ड्राई फ्रूट्स: अगर आप शराब के साथ ड्राई फ्रूट्स ( शराब के साथ किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए) का सेवन कर रहे है तो ये खाने से शराब का अब्जॉर्प्शन धीमा हो जाता है। इसलिए कई बार और क्लब में शराब के साथ इसे परोसा जाता है। ड्राई फ्रूट्स में हाई फैट कंटेंट होता है, जिसकी वजह से शराब का अब्जॉर्प्शन स्लो हो जाता है। ऐसे में नशा भी बेहद कम होता है।