Movie prime

Tilak Benefits : वार के अनुसार लगाएं तिलक, चमक जाएगी किस्मत, होगा धन लाभ

Astro Tips : हिंदू धर्म में तिलक लगाने का विशेष महत्व होता है। इसीलिए किसी काम की शुरुआत तिलक लगाकर की जाती है। ऐसे में आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि (Tilak trick) तिलक लगाने का सही तरीका क्या होता है। आपको बता दें कि प्रत्येक दिन के अनुसार अलग अलग तिलक लगाना शुभ होता है। आइए जानते हैं इस बारे में। 
 
Tilak Benefits : वार के मुताबिक लगाएं तिलक, चमक जाएगी किस्मत, होगा धन लाभ

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : हिंदू धर्म में माथे पर लगाए जाने वाले तिलक को ईश्वर का प्रसाद माना जाता है। ऐसे में यदि आप दिन के अनुसार तिलक को लगाते हैं तो ये आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता (tilak kaise lagayen) है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सप्ताह के (Tilak importance) दिनों के अनुसार तिलक लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सोमवार से लेकर रविवार तक कौन सा तिलक लगाना चाहिए।


सोमवार के दिन लगाएं ये तिलक


सोमवार का दिन शिवजी को समर्पित होता है। माना जाता है कि इसका स्वामी चंद्रमा है। वहीं इस दिन सफेद चंदन या भभूत या भस्म का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करना बेहद ही शुभ होता है। 

 


मंगलवार  के दिन लगाएं लाल चंदन 


मंगलवार के दिन आपको लाल चंदन या चमेली में घुले सिंदूर का तिलक लगाने से दिन शुभ बनता है।


बुधवार को ये तिलक लगाएं


बुधवार के दिन आपको सूखे सिंदूर का तिलक काफी शुभ माना जाता है। सूखे सिंदूर लगाने से बुद्धि क्षमता मजबूत होती है।

 


गुरुवार को लगाएं ये तिलक 


गुरुवार के दिन आपको सफेद चंदन की लकड़ी को घिसकर उसमें केसर मिला लेप माथे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाती हैं।


शुक्रवार को इस तिलक को लगाने से होती है भौतिक सुख की प्राप्ति 


शुक्रवार के दिन आपको लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। ऐसे करने से आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। 

 


शनिवार को लाल चंदन होता है शुभ


शनिवार के दिन आपको भभूत या फिर लाल चंदन या भस्म लगाना चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। 


रविवार के दिन लगाएं हरि चंदन


रविवार के दिन आपको लाल चंदन या हरि चंदन लगाना चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ होता है। साथ ही इससे मान सम्मान और यश में बढ़ोतरी होती है।