Movie prime

Kal Ka Rashifal 3 August 2024 : कल सिंह राशि समेत इन लोगों को होगा लाभ, वहीं मिथुन राशिवालों को लग सकता है झटका  

Arthik Rashifal 3 August 2024 : कल शनिवार का दिन है। कल के दिन कुछ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलने से धन की प्राप्ति हो सकती है तो वहीं कुछ राशि के जातकों को उतार चढ़ाव का सामना करना (दैनिक राशिफल 3 अगस्त 2024) पड़ सकता है। आइये सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें आज का राशिफल। 
 
Kal Ka Rashifal 3 August 2024 : कल सिंह राशि समेत इन लोगों को होगा लाभ, वहीं मिथुन राशिवालों को लग सकता है झटका  

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। कल शनिवार को कई राशि के जातकों को लाभ होने के योग बने हुए हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार कल (daily horoscope 3 August 2024) मीन राशि वालों को जहां धन के अभाव में बाधा (कल का राशिफल 3 अगस्त 2024) आ सकती, वहीं मिथुन राशि वालों को व्यापार में कड़े परिश्रम के बाद धन प्राप्त होगा। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें आज का राशिफल। 


मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 3 August 2024)


कल के दिन आपको व्यापार पर अधिक ध्यान देने होगा। वहीं व्यापार में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा मिल सकता है। जिसकी वजह से आपको बड़ी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधी कार्य में सावधानी बरते। साथ ही इस संबंध में जल्दबाजी करने से बचें। वहीं व्यर्थ कार्य पर धन खर्च करने से बचें। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है।

 


वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 3 August 2024)


कल आपको धन संपत्ति मिल सकती है। वहीं पिता से व्यापार में आर्थिक मदद मिल सकती है। वहीं व्यापार में उन्नति के साथ धन लाभ होने की संभावना बन रही है। साथ ही नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ होगा। भूमि ,भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना हेतु आवश्यक धन मित्रों एवं सगे संबंधियों से प्राप्त होगा। शेयर,लॉटरी, दलाली आदि से अचानक धन लाभ होगा।


मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 3 August 2024)


कल का दिन आपके लिए आर्थिक पक्ष से मजबूत रह सकता है। वहीं रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कल आपको प्रेम संबंधों में वाहन,भूमि, भवन आदि मिलने के योग हैं। साथ ही आजीविका की तलाश पूरी होने की उम्मीद है। वहीं परिवार में सुख सुविधा की वस्तुएं खरीद कर ला सकते हैं। कल कोई गुम हुई वस्तु पुनः मिल सकती है। साथ ही आय के नए स्रोत खुलेंगे। राजनीति में लाभ का अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैतृक धन संपत्ति मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

 


कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 3 August 2024)


कल के दिन आपको परिवार में फिजूल खर्ची से बचना चाहिए। वहीं परिजनों द्वारा भौतिक सुख सुविधाओं पर अत्यधिक धन खर्च करने की संभावना नजर आ रही है। साथ ही व्यापार में कठिन परिश्रम के बावजूद अपेक्षित धन लाभ न होने के संकेत है। वाहन खराब होने के कारण धन खर्च होने का अंदेशा है। प्रेम संबंध में सुख उपयोग उपभोग पर धन खर्च करेंगे।


सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 3 August 2024)


कल के दिन आपको धन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही व्यय भी उसी अनुपात में होता रहेगा। कल आपको अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। वहीं भूमि ,मकान,वाहन इत्यादि के क्रय विक्रय संबंधित कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कल आप अपनी निजी समस्याओं का समाधान स्वयं ढूंढने की कोशिश करें। साथ ही माता से मनोवांछित उपहार मिल सकते हैं। अथवा धन मिल सकता है। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।

 


कन्या राशि (Virgo sun sign 3 August 2024)


कल आपको धन मिलते मिलते रह जाएगा। साथ ही किसी बने बने कार्य में अकारण बाधा आ सकती है। इसकी वजह से आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। वहीं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से डांट फटकार पड़ सकती है। साथ ही वाहन खरीदने की योजना में किसी अन्य के हस्तक्षेप के कारण बनी बात बिगड़ जाएगी। व्यापार में आय से अधिक व्यय होगा। कोर्ट कचहरी से आपको निराशा हाथ लगेगी।


तुला राशि (Libra, Tula Rashi 3 August 2024)


कल के दिन आपको धन लाभ होगा। शेयर ,लॉटरी आदि से यकायक धन लाभ होगा। कल आप किसी साथी से धन एवं उपहार प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में आय अच्छी होगी। वहीं रुका हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं प्रेम विवाह की योजना सफल होने के आसार है। साथ ही प्रेम विवाह संपन्न होगा तो आपको धन, वस्त्र ,आभूषण आदि का लाभ होगा। जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी।

 


वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 3 August 2024)


कल आप सुख सुविधा पर अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। साथ ही आप फालतू में इधर से उधर ज्यादा घूमते रहेंगे। जिससे अपेक्षित धन लाभ नहीं होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। धन संपत्ति विवाद गंभीर रूप ले सकता हैं।


धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 3 August 2024)


कल आपको आपका उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। वहीं प्रेम संबंध में उपहार मिलेगा। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का शुभ समाचार मिलेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से धन लाभ होगा। संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। 


मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 3 August 2024)


कल के दिन आपको आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश आदि करने में सावधानी रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए कल का दिन शुभकारी रहेगा। वहीं व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। साथ ही नौकरी में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होगा। वहीं माता से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। व्यापार में पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है। किसी उद्योग धंधे की योजना हेतु दूर देश की यात्रा पर जाएंगे।


कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 3 August 2024)


कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन आर्थिक पक्ष के मुताबिक काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही आप किस महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होने से धन लाभ होगा। वहीं नौकरी में धन एवं उपहार प्राप्त होने की संभावना है। साथ ही सामाजिक कार्य पर सामर्थ्य से अधिक अधिक धन खर्च करना ठीक नहीं होगा। परिवार में किसी परिजन के यकायक स्वास्थ्य खराब होने पर जमा पूंजी खर्च करनी पड़ेगी।


मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 3 August 2024)


धन की आमदनी अपेक्षा से कुछ कम होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने से धन लाभ होगा। दलाली आदि के कार्य में संलग्न लोगों को धन एवं उपहार का लाभ होगा। स्वास्थ्य खराब होने पर धन खर्च होगा। संतान की पढ़ाई पर बैंक से जमा पूंजी निकाल कर खर्च करनी पड़ेगी। धन का अभाव खटकता रहेगा।