500 के असली और नकली नोट की पहचान

आज के समय में किसी भी आम व्यक्ति के लिए असली और नोट में फर्क करना काफी मुश्किल होता है। आइए खबर में जानते ही है असली और नकली नोट के बीच पहचान...

500 रुपये के असली नोट का साइज

500 रुपये के असली नोट का साइज 63 मिमी*150मिमी है। इसका कलर स्टोन ग्रे है। वहीं, नोट के डिजाइन में जियोमेट्रिक पैटर्न को शामिल किया गया है।

अंकों का पैनल

500 के नोट पर देवनागरी और अंग्रेजी में मूल्य को दर्शाया गया है। 500 के नोट पर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर छोटे से बड़े अक्षरों में बढ़ता हुआ अंकों का पैनल है।

गवर्नर के हस्ताक्षर

नोट पर आरबीआई के प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर और दाईं तरफ महात्मा गांधी जी की तस्वीर और 500 के मूल्य का इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क है।

बदलते रंग

नोट पर लगी सिक्योरिटी थ्रेट के बदलते रंग से भी आप आसानी से असली और नकली के बीच का अंतर पता कर सकते हैं।