ICICI Bank ने निवेशकों को दिया तोहफा, FD की ब्याज दरों को किया रिवाइज, चेक करें नई दरें
ICICI Bank FD Rate Update - आजकल निवेशक कम जोखिम और ज्यादा रिटर्न देने वाले विकल्प में पैसा निवेश करना पसंद करते हैं और इस मामले में एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट (FD Rate) सही ऑप्शन है। यहां पैसा सुरक्षित भी रहता है और गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। अगर आप भी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अब सही मौका है। हाल ही में ICIC बैंक ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं नई ब्याज दरों के बारे में -
Trending Khabar TV (ब्यूरो)। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई (ICICI Bank Fixed Deposit Rate) ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।
आईसीआईसीआई बैंक की नई दरें (FD New Interest Rate List) 17 जुलाई 2024 से लागू हो गई है। रिवाइज ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी के लिए लागू हैं। बैंक सीनियर सिटीजन (senior citizen) के लिए 7.75 प्रतिशत की उच्चतम ब्याज दर दे रहा है। आम लोगों के लिए फिकस्ड डिपॉजिट (FD Rate) की उच्चतम ब्याज दर 7.2 प्रतिशत तक है।
ICICI बैंक एफडी ब्याज दर-
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
91 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत
185 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत
271 दिन से 1 साल से कम : आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत
एक साल से 15 महीने से कम : 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.70 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 5 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.40 प्रतिशत।
5 साल टैक्स सेविंग एफडी : 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।