Government scheme : मोदी सरकार की इस योजना के तहत इन महिलाओं को मिलेंगे 6 हजार, ऐसे उठाएं लाभ
PM Matru Vandana Yojana : महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी एक है। केंद्र सरकार की ये स्कीम खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत इन महिलाओं को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं इस योजना के लिए महिलाएं कैसे आवेदन कर सकती हैं।
Trending Khabar TV (ब्यूरो)। भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जाती हैं आईने में अलग-अलग तब को के लोगों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की योजनाएं क्रियान्वित की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सरकार महिला सशक्तिकरण को काफी बढ़ावा दे रही है। इसीलिए सरकार द्वारा खास तौर पर महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जाती हैं।
इन महिलाओं को मिलेंगे 6 हजार -
सरकार द्वारा साल 2017 से गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वदंना योजना (PM Matritva Vadna Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं (scheme for pregnant women) को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। चलिए जानते हैं महिलाएं किस तरह इस योजना के लिए कर सकती हैं आवेदन। क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया।
कैसे मिलता है योजना में लाभ?
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (Pradhan Mantri Matritva Vadna Yojana Update) के तहत भारत सरकार द्वारा पहले बच्चे के लिए 5000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। तो वहीं दूसरे बच्चे के लिए 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
लेकिन अगर दूसरा बच्चा लड़की होता है। तब ही दूसरी बार योजना में लाभ दिया जाता है। पहले बच्चे के लिए दो किस्तों में पैसे दिए जाते हैं जिसमें पहली किस्त में 3000 रुपये तो वहीं दूसरी किस्त में 2000 रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर दूसरा बच्चा लड़की होता है तो फिर एक किस्त में 6000 रुपये दिए जाते हैं।
बता दें योजना में उन महिलाओं को लाभ दिया जाता है जिनकी परिवार की सालाना आय 8 लाख से कम होती है या जो बीपीएल कार्ड धारक है या फिर वह महिलाएं जो अनुसूचित जाति और जनजाति से ताल्लुक रखती हैं। ई-श्रम कार्ड धारण करती महिलाएं। किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) के अंतर्गत लाभार्थी महिला किसान। मनरेगा जॉब कार्ड धारक महिलाएं को भी इस योजना के तहत लाभ दिया जाता है। योजना से जुड़ी बाकी जानकारी के लिए https://wcd.delhi.gov.in/wcd/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana-pmmvy पर विजिट किया जा सकता है।
इस तरह कर सकते हैं किया जा सकता आवेदन
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (pm matru vandana yojana benefits) में आवेदन करने के लिए गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र में रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इसके बाद वहां योजना के लिए फॉर्म भर के सही जानकारी और संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा करना होता है। योजना के लिए फॉर्म http://wcd.nic.in इस वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस फार्म को भी भरकर दस्तावेजों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करना होता है।