Gold Silver Rate today 16 july : धड़ाम से नीचे आया सोना, चांदी भी हुई सस्ती, चेक करें ताजा रेट
Sone Chandi Ka Bhav - सोना चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, हफ्ते के दूसरे दिन आज सोने चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। सोने (gold latest price) के गहने खरीदने वालों के लिए आज का दिन सही साबित हो सकता है। आइए नीचे खबर में जानते हैं कितना सस्ता हुआ सोना-

Trending Khabar TV (ब्यूरो)। खरमास खत्म हो गया है। इस बीच अगर आप सोना और चांदी (gold Silver Price ) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें।
रांची में सस्ता हुआ सोना -
झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत (Ranchi gold price) 68,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 72,290 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी (chandi rate today) प्रति किलो 99,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी।
फीकी पड़ी चांदी की चमक -
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी की गई। प्रति किलो चांदी के भाव (silver price) में 290 रुपए की गिरावट देखी गई है। आज चांदी प्रति किलो 99,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (सोमवार) शाम तक चांदी 99,990 रुपए की दर से बेची गई थी।
धड़ाम गिरा सोना -
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव (gold rate in 16 july) में गिरावट देखी गयी है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 69,300 रुपए बिका। आज भी इसकी कीमत 68,850 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 450 रुपए की गिरावट देखी गयी है। वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 72,770 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 72,290 रुपए तय की गयी है। यानी भाव में 480 रुपए की गिरावट देखी गई है।
सोने खरीदने से पहले जान लें ये बात -
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है।आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।