Movie prime

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की नई कीमतें जारी, चेक करे 10 ग्राम गोल्ड के ताजा भाव

Gold rate today : सोने और चांदी के भाव को लेकर देश भर में हर रोज बदलाव होते रहते हैं। अगर आप भी इन धातुओं से बने जेवरात खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं 6 दिसंबर यानी आज के सोने चांदी के ताजा भाव...
 
Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की नई कीमतें जारी, चेक करे 10 ग्राम गोल्ड के ताजा भाव

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : भारत देश में सोने और चांदी की खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है और शादी के इस सीजन में सोना -चांदी के भाव में लगातार उतार- चढ़ाव का दौर जारी है। एक हफ्ते पहले की तगड़े उछाल के बाद सोने-चांदी की कीमतों में तीन दिन तक नरमी देखी गई थी, लेकिन इस नरमी के बाद एक बार फिर इनकी कीमतें (Gold Price 6 December 2024) आसमान छू रही हैं। 


आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 999 76453 रुपये
सोना 995 76147 रुपये
सोना 916 70031 रुपये
सोना 750 57340 रुपये
सोना 585 44725 रुपये
चांदी 999 91210 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name) 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव ₹ 71410 ₹ 77900 ₹ 58960
मुंबई में सोना का भाव ₹71410 ₹ 77900 ₹ 58430
दिल्ली में सोना का भाव ₹ 71560 ₹ 78050 ₹ 58550
कोलकाता में सोना का भाव ₹ 71410 ₹ 77900 ₹ 58430
अहमदाबाद में सोना का भाव ₹ 71460 ₹ 77950 ₹ 58470
जयपुर में सोना का भाव ₹ 71560 ₹ 78050 ₹ 58550
पटना में सोना का भाव ₹ 71460 ₹ 77950 ₹ 58470
लखनऊ में सोना का भाव ₹ 71560 ₹ 78050 ₹ 58550
गाजियाबाद में सोना का भाव ₹ 71560 ₹ 78050 ₹ 58550
नोएडा में सोना का भाव ₹ 71560 ₹ 78050 ₹ 58550
अयोध्या में सोना का भाव ₹ 71560 ₹ 78050 ₹ 58550
गुरुग्राम में सोना का भाव ₹ 71560 ₹ 78050 ₹ 58550
चंडीगढ़ में सोना का भाव ₹ 71560 ₹ 78050 ₹ 58550

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोने की कीमत 74 रुपये की गिरावट के साथ 77,018 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2025 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 74 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,018 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 12,297 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,647.14 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 274 रुपये की गिरावट के साथ 93,019 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2025 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 274 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,019 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 24,653 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली बढ़ने से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.22 प्रतिशत की हानि के साथ 31.23 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें? (gold hallmark)

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क (how we check gold hallmark) अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।