Movie prime

BOB ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, अब FD पर मिलेगा बंपर ब्याज 

FD interest rates - निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अब आपके लिए सही मौका है। दरअसल, मौजूदा समय में बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहा है। आइए नीचे खबर में जानते हैं किस एफडी पर कितना मिल रहा ब्याज - 

 
BOB ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, अब FD पर मिलेगा बंपर ब्याज 

Trending Khabar TV (ब्यूरो)। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा ने एफडी की ब्याज दरों (Bank of Baroda FD interest rates) को रिवाइज कर दिया है। BOB बैंक अब 7 से 14 दिन की एफडी पर 4.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 15 से 45 दिनों की एफडी (FD Rate) पर 6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक अधिकतम 7.75 फीसदी का अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। चेक करें नए एफडी रेट्स।

BOB की FD पर ब्याज

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन (senior citizen) के लिए: 4.75 प्रतिशत
15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6 प्रतिशत

91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए: 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.10 प्रतिशत

181 दिन से 210 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.25 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन - आम जनता के लिए: 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.65 प्रतिशत

271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

333 दिन - (मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम) - आम जनता के लिए: 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.65 प्रतिशत

360 दिन (BOB 360) - आम जनता के लिए: 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.60 प्रतिशत

1 साल - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.35 प्रतिशत

399 दिन - (मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम) - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.75 प्रतिशत

1 साल से 400 दिन से अधिक - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.35 प्रतिशत

400 दिन से अधिक और 2 साल तक - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.35 प्रतिशत

2 साल से अधिक और 3 साल तक - आम जनता के लिए: 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.65 प्रतिशत

3 साल से अधिक और 5 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

5 साल से अधिक से 10 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

10 साल से अधिक (कोर्ट ऑर्डर स्कीम) - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत