Movie prime

Chanakya Niti : पुरुषों को अपनी पत्नी को कभी नहीं बतानी चाहिए ये 5 बातें, चाणक्य नीति में किया है जिक्र
 

Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। इस बंधन को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए। अगर पत्नी अपने पति की जरूरतें पूरी नहीं करेगी तो जीवन में खुशियां नहीं रहेंगी, आचार्य चाणक्य ने पति-पत्नी के रिश्तें को लेकर कई बाते बताई है, उन्होने बताया है की पुरुषों को अपनी पत्नी को कभी नहीं बतानी चाहिए ये 5 बातें, आइए खबर में जानते है पूरी जानकारी।

 
Chanakya Niti : पुरुषों को अपनी पत्नी को कभी नहीं बतानी चाहिए ये 5 बातें, चाणक्य नीति में किया है जिक्र

Trending Khabar TV (ब्यूरो) :  नीति ग्रंथ यानी चाणक्य नीति में मनुष्य के जीवन को सरल और सफल (make life simple and successful) बनाने से जुड़ी कई बातों का उल्लेख मिलता है। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में करियर, दोस्ती, दाम्पत्य जीवन, धन-संपत्ति और स्त्री से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है। दरअसल आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी न सिर्फ शासन के लिए बल्कि मनुष्य के जीवन में काफी मददगार (helpful in human life) साबित हो रही हैं।


चाणक्य ने नीति शास्त्र में धन, तरक्की, विवाह, मित्रता, दुश्मनी और व्यापार आदि से संबंधित समस्याओं का हल बताया है। चाणक्य नीति में महिलाओं और पुरुषों के संबंधों के साथ-साथ उनके गुणों के बारे में भी उल्लेख किया है। दरअसल शादी करना हर किसी के लिए बेहद खास होता है और हर कोई चाहता है कि उसके लाइफ में एक ऐसा इंसान आए जो उसे हर तरह का प्यार दे सके और उसका ख्याल रख सके। कहते हैं कि एक अच्छा जीवनसाथी जीवन में खुशियां (happiness in life) ला सकता है।

पति और पत्नी को एक दूसरे का पूरक कहा जाता है। दोनों सुख दुख के साथी होते हैं। फिर भी जीवन की कुछ ऐसी बातें हैं, जो किसी भी व्यक्ति से नहीं कहनी चाहिए। अपनी पत्नी से भी इन बातों को छिपाकर रखना चाहिए, वरना भविष्य में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आइये जानते हैं पुरुषों को अपनी पत्नी को कौन सी बातों को नहीं बताना चाहिए…
 

अपनी कमजोरी


आचार्य चाणक्य का कहना था कि अगर आपकी कोई कमजोरी है, तो उस कमजोरी को खुद तक ही रखें। इसे अपनी पत्नी को भी नहीं बतानी चाहिए। अगर आपकी पत्नी को आपकी कमजोरी पता चल गई तो वो अपनी बात मनवाने के लिए आपकी कमजोरी पर ही प्रहार करेगी। आपको बात-बात पर सुनाएगी। इसलिए अपनी कमजोरी कभी किसी को न बताएं।
 


अपमान


आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि पुरुषों को कभी अपने हुए अपमान के बारे में पत्नी को नहीं बताना चाहिए। महिलाओं के बारे में ऐसा माना जाता है कि बार-बार फिर इसी अपमान का ताना देती हैं।


किए हुए दान


दान का महत्व तभी होता है, जब उसे गुप्त रूप से किया और रखा जाए। आप अपने किए हुए दान के बारे में कभी पत्नी को भी न बताएं। इससे आपके दान का महत्व तो कम होता ही है, साथ ही कई बार आपकी पत्नी दान पर किए गए खर्च की दुहाई देकर आपको भला बुरा कह सकती है।


कमाई


आचार्य चाणक्य के मुताबिक अपनी कमाई के विषय में भी आपको अपनी पत्नी को कभी नहीं बताना चाहिए। अगर उसे आपकी कमाई पता चल गई तो वो उसपर भी अधिकार जताते हुए आपके तमाम खर्चे को रोकने का प्रयास करेगी। इस कारण कई बार जरूरी कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।


पत्नी जिंदगीभर छिपाती है अपने पति से ये 5 बातें


आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने व्यक्ति के रिश्तों खासकर पति-पत्नी के बारे में विस्तार से वर्णन किया है। बता दें कि चाणक्य नीति के अनुसार पत्नी की कुछ बातें ऐसी होती है जो वह अपने पति को कभी  नहीं बताती हैं। वह उसे जीवन भर अपने पति से छिपाकर रखती हैं। लेकिन पत्नी द्वारा छिपाई गई बातों से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि दोनों के रिश्ते और मजबूत हो जाते हैं। इसलिए आइए जानते हैं आखिरकार ऐसी कौन-सी बातें होती हैं जो पत्नी कभी भी अपने पति को नहीं बताती है।


 सीक्रेट क्रश के बारे में


यह तो आम बात है कि ज्यादातर महिलाओं की जिंदगी में शादी से पहले या फिर बाद में कोई न कोई सीक्रेट क्रश (secret crush) जरूर होता है। महिलाएं ऐसे व्यक्ति को मन ही मन बेहत पसंद करती हैं। लेकिन वह अपने सीक्रेट क्रश के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करती हैं। शादीशुदा महिलाएं कभी भी अपने सीक्रेट क्रश के बारे अपने पति को नहीं बताती हैं।


फैसला नापसंद होने पर भी पति की हां में हां भरना


यह बात तो सब जानते ही है कि सुखी और तनाव रहित जीवन व्यतीत करने के लिए घर के सभी छोटे-बड़े फैसलों में पति-पत्नी दोनों की सहमति होना जरूरी होता है। वहीं वैवाहिक जीवन से सबंधित कुछ फैसले ऐसे होते हैं जिसमें पत्नी की सहमति नहीं होती लेकिन वह पति के फैसले में हमेशा साथ देती है। इसके पीछे पत्नी की मंशा केवल इतनी होती है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद न होने पाए। पत्नी कभी भी अपनी नापसंदगी को चेहरे से जाहिर नहीं होने देती है। 


अपने द्वारा की गई धन की बचत को छिपा कर रखना


महिलाओं को घर की लक्ष्मी (Goddess of home) कहा जाता है। पत्नी को घर की लक्ष्मी की संज्ञा ऐसे ही नहीं दी जाती है। जब कभी भी घर या पति के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा होती तो पत्नी बैंक के रोल में आ जाती हैं। कभी भी पत्नियां अपने पतियों से अपने बचत के पैसों के बारे में सही जानकारी नहीं बताती हैं। बचत के पैसों को वह हमेशा अपने पास छिपा कर रखती हैं। पत्नी के द्वारा छिपाए गए पैसे ही घर में आए आर्थिक संकट को दूर करने में बड़े ही कारागर सिद्ध होते हैं।


अपनी बीमारी के बारे में पति को न बताना 


पुरुषों की तुलना में महिलाओं का शरीर काफी हद तक कमजोर होता है। अक्सर महिलाएं किसी न किसी तरह की छोटी या बड़ी बीमारियों से ग्रसित रहती हैं। बता दें कि महिलांए ज्यादातर  अपनी बीमारी के बारे में पति को नहीं बताती हैं। इसके पीछे का कारण यह होता है कि पत्नी पति की परेशानियों का बढ़ाना नहीं चाहती हैं। 


राज को छिपाना


भारत में ज्यादातर घरों में ज्वाइंट फैमिली रहती है। अक्सर परिवार में कई तरह की बातें होती रहती हैं जिनमें से कुछ गंभीर तो कुछ हल्की बातें होती हैं। जब पति पत्नी से किसी बात को अन्य व्यक्तियों के सामने बताने से मना करते हैं तो पत्नियां ऐसे भेद अपने नजदीकी लोगों के बीच शेयर कर देती हैं। लेकिन जब पति इस बारे में पूछते हैं कि अमुक बातों का किसी से कही तो नहीं तो इसके जवाब में पत्नियां मना कर देती हैं।