Movie prime

7th Pay Commission:  सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा, ग्रेच्युटी में बंपर इजाफा, 1 जनवरी से होगी लागू

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर। दरअसल एक ताजा अपडेट के मुताबिक आपको बता दें कि सरकार ने अब रिटायरमेंट (Retirement Gratuity) और डेथ ग्रेच्युटी (Death Gratuity) की लिमिट 25 प्रतिशत बढ़ाकर 20 लाख से 25 लाख रुपये कर दी है। इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर के साथ अंत तक बन रहे।

 
7th Pay Commission:  सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा, ग्रेच्युटी में बंपर इजाफा, 1 जनवरी से होगी लागू

Trending Khabar TV (ब्यूरो) - केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल सरकार ने अब रिटायरमेंट (Retirement Gratuity) और डेथ ग्रेच्युटी (Death Gratuity) की लिमिट 25 प्रतिशत बढ़ाकर 20 लाख से 25 लाख रुपये कर दी है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2024 से लागू मानी जाएगी। इससे कर्मचारियों को अच्छा फायदा होगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत से पहले ही कर्मचारियों का महंगाइ भत्ता बढ़ा दिया था।

महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA बेसिक पे (Basic Pay) का 50 प्रतिशत हो गया था। इसके बाद से ही रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (retirement Gratuity) और डेथ ग्रेच्युटी (Death Gratuity) समेत अन्य भत्ते बढ़ाए जाने की उम्मीद लगाई जा रही थी। महंगाई भत्ता बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों के लिए कई भत्तों में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें रिटायरमेंट ग्रेच्युटी भी शामिल है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा-

अब 1 जनवरी 2024 के बाद रिटायर (retire) होने वाले कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में चार प्रतिशत का इजाफा किया गया था। इसके बाद इनका महंगाई भत्ता बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था। इससे पहले ग्रेच्युटी की बढ़ोतरी के बारे में पिछले महीने 30 अप्रैल को यही घोषणा की गई थी, लेकिन 7 मई को इस पर रोक लगा दी गई थी।

बता दें कि ग्रेच्युटी एक ऐसी योजना है जिसके तहत कंपनी अपने को पांच साल या उससे अधिक समय तक लागातार काम करने के लिए देती है। ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 के मुताबिक, अगर कोई कर्मचारी किसी संगठन में कम से कम पांच साल तक लगातार काम करता है तो उसे ग्रेच्युटी लाभ मिलेगा।

मार्च में बढ़ाया था महंगाई भत्ता-

केंद्र सरकार ने इससे पहले मार्च माह में अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत का इजाफा किया था। इसके बाद डीए 50 प्रतिशत हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनभोगियों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है।