Mahindra XUV 3XO EV : जल्द लॉन्च हो सकती है Mahindra की सस्ती EV, सिंगल चार्ज में दमदार रेंज

Trending khabar TV (ब्यूरो) : इलेक्ट्रिक EV को देश में खूब पंसद किया जाता है। डेली यूज के लिए भी ये कारें बेस्ट होती है। साथ ही ये पेट्रोल-डीजल के खर्चे को भी कम करती है। ऐसे में ग्राहकों में भी धमाकेदार इलेक्ट्रिक कार की मांग अक्सर रहती है। अब इस बात को नजर में रखते हुए मंहिद्रा कंपनी XUV 3XO का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने वाली है। बता दें कि कंपनी ने इसमें कई एडवांस फीचर भी शामिल किए है। अगर आप इस कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जान लिजिए कार की कीमत से लेकर फीचर (Mahindra XUV 3XO EV features)तक की जानकारी खबर में।
ये भी पढ़ें- live in relationship : क्या शादीशुदा महिलाएं किसी दूसरे के साथ लिव इन में रह सकती हैं, जानिये क्या कहता है कानून
राउंड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स
जानकारी के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक XUV 3XO में 34.5 kWh का बैटरी (Mahindra XUV 3XO EV battery)पैक मिल सकता है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज पर यह एसयूवी 400 किलोमीटर तक की रेंज (Mahindra XUV 3XO EV range)ऑफर कर सकती है। कार का डिजाइन और लुक आपको काफी शानदार मिल सकते है। साथ ही इसमें DC फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा आपको मिल सकती है। XUV 3XO EV के फ्रंट में राउंड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और C-साइज के LED DRL के साथ समान स्प्लिट हेडलैंप सेटअप देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि ये मार्केट में आते ही खूब धमाल कर देगी।
नई इलेक्ट्रिक XUV 3XO के जबरदस्त फीचर
कार में मिलने वाले फीचर की बात करते हैं तो कंपनी की ये कार ग्राहकों को भरभर के फीचर (Mahindra XUV 3XO EV safety)ऑफर करेगी। कार का डिजाइन भी बेहद कमाल का मिल सकता है। इसमें आपको 360-डिग्री कैमरे, रूफ रेल,6 एयरबैग्स, ORVMs और शार्क फिन एंटीना और 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। साथ ही इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EPB जैसे फीचर्स दिए गए है। जो इस कार को और भी काफी शानदार(महिंद्रा XUV 3XO ईवी फीचर्स) बनाते हैं। कंपनी इस कार की कीमत भारत में 12.99 लाख रुपये (Mahindra XUV 3XO EV price)से शुरू कर सकती है। इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की मुकाबला टाटा नेक्सन EV से होगा। ऐसा ही नहीं ग्राहक भी इस कार की लॉन्चिंग होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
Mahindra XUV 3XO बनी ग्राहकों की पहली पसंद
स्पोर्टी डिजाइन, बढ़िया फीचर्स और इंजन के साथ इस XUV 3XO की कीमत 7.49 लाख (महिंद्रा XUV 3XO ईवी कीमत)रुपये से शुरू होती है। इतना ही नहीं यह SUV ग्राहकों द्वारा बेहद पंसद की जा रही है। कार में सेफ्टी के तौर पर इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है। XUV 3XO में आपको 3 इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं। जिसमे से एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिल जाएगा। यह इंजन 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क के साथ जनरेट करता है।
Mahindra XUV 3XO में मिलेगा दमदार इंजन
कार में आपको दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल में मिल सकता है। यह 96 kW की पावर देता हैदऔर 200 Nm का टॉर्क देता है। वहीं इसका तीसराटर्बो डीजल इंजन 1.5L वाला है जो 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क के साथ जनरेट करता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस मिल रहे हैं। डेली यूज से लेकर लम्बी यात्रा के लिए यह एक बेहतर SUV है। और 21.2 km/l तक की माइलेज ऑफर करती है। खराब रास्तों पर भी ये कार आसानी से चलाई जा सकती हैं।
Mahindra XUV 3XO EV की लॉन्चिंग डेट
बता दें कि महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी XUV 3XO को पिछले साल बाजार में लॉन्च किया था। यह अपने सेगमेंट की बेस्ट कॉम्पैक्ट एसयूवी साबित हुई है। अब कंपनी ग्राहकों की डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी XUV 3XO का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नजर आई है। जानकारी के मुताबिक इस साल मार्च में (Mahindra XUV 3XO EV launch time)इसे बाजार में पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह कंपनी की सबसे सस्ती EV हो सकती है। फिलहाल महिंद्रा की तरफ से इस कार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।