iPhone में होते हैं यह हिडन फीचर्स, 90% लोगों को नहीं होती जानकारी
Trending Khabar TV (ब्यूरो) : एप्पल कंपनी का सामान महंगा होने के बावजूद भी इसे खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। एप्पल की चीज खरीदना आजकल के युवाओं का सपना बन गया है। खासकर आईफोन खरीदने वालों की तो लाइन लगी रहती है। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं आईफोन के गुप्त फीचर्स जिनकी बेहद कम लोगों को होती है जानकारी।
जी हां आईफोन के बारे में कई ऐसी टिप्स और ट्रिक्स हैं जो कि आपकी लाइफ को आसान बना सकते हैं। ये ट्रिक्स डिफॉल्ट तौर पर प्रदान किए जाते हैं, जिसमें सिक्योरिटी से लेकर हाई क्वालिटी वाले कैमरा सेंसर तक छिपे सकते हैं।
टॉप आईफोन टिप्स और ट्रिक्स (Top iPhone Tips and Tricks)
कैमरा फोकस ट्रिक: iPhone से फोटो क्लिक करना तो सभी को आता है, लेकिन उन्हें ज्यादा फोकस्ड बनाना हर किसी को नहीं आता है। अपने सब्जेक्ट को शार्प बनाने के लिए आपको बस अपनी स्क्रीन पर एक बार टैप करने की जरूरत है। अगर आप इसे होल्ड करते हैं तो एक "AF/AE Locked" बॉक्स पॉप अप होता है, जिसका मतलब है कि अब आपका फोकस और एक्सपोजर नहीं चेंज होगा और आप एक सेट सेटिंग्स में अपनी फोटो क्लिक करने का आनंद ले सकते हैं।
वीडियो रिकॉर्ड के साथ फोटो भी क्लिक कर सकते हैं: कई बार हमें पता नहीं होता है कि हमें फोटो क्लिक करना है या फिर वीडियो रिकॉर्ड करनी है। मगर आपको दोनों साथ में करना है तो दोनों साथ में किए जा सकते हैं। आप iPhone पर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए वीडियो बटन के साइड में मौजूद शटर आइकन को प्रेस कीजिए और फोटो साथ में फोटो भी ले सकते हैं।
सिंगल बटन से कॉल करें: अपने आईफोन में कीपैड कीजिए और ग्रीन फोन आइकन पर टैप कीजिए। यह ऑटोमेटिकली आपके द्वारा डायल किए गए लास्ट नंबर को फिर से डायल करने देता है। यह काफी आसान प्रक्रिया है।
ऐप्स को छिपाएं: कई लोगों को ऐप्स से भरी हुई होम स्क्रीन पसंद नहीं आती है। कई लोगों के आईफोन में ऐसे ऐप्स होते हैं, जिनका ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता है। बस ऐप पर टैप कीजिए और रिमूव ऐप पर क्लिक कीजिए और फिर 'मूव टू ऐप लाइब्रेरी' का चयन कीजिए।
सिरी को सिखाएं: कई बार ऐसा होता है कि जब आईफोन की Siri किसी शब्द का गलत उच्चारण करती है। मगर टेंशन मत लीजिए, क्योंकि अगर आप सिखाओगे तो सिरी सीखेगी। आपको कहने की जरूरत है कि आप ऐसे उच्चारण करते हैं उसके बाद Siri आपसे सही उच्चारण की जानकारी लेगी और फिर वह उसे सीख जाएगी।
वॉयस कमांड के साथ फोटो क्लिक करें: यूजर्स अपने आईफोन में अपने वॉयस कमांड द्वारा भी अपनी फोटो क्लिक कर सकते हैं। सबसे पहले तो सेटिंग्स में जाकर iPhone पर वॉइस कंट्रोल एक्टिवेट कीजिए और फिर Siri को कैमरा ओपन करने के लिए फोटो क्लिक करने के लिए कहें। अब आपको स्नैप बटन पर क्लिक करने की भी जरूरत होगी।
म्यूजिक पर टाइमर: कई लोगों को नींद के दौरान म्यूजिक सुनने की आदत होती है, लेकिन क्या आपका म्यूजिक उसके बाद भी चलता रहता है। यहां हम आपको उस ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप टाइमर पर जाकर और फिर वेन टाइमर एंड' पर जाएं। उसके बाद आपको 'स्टॉप प्ले' ऑप्शन का चयन करना है और अपने फोन के म्यूजिक को प्ले करने के लिए लिमिट तय करनी है। जब एक बार टाइमर खत्म हो जाएगा तो उसके बाद म्यूजिक अपने आप बंद हो जाएगा।
शेक करके टेक्स्ट डिलीट कीजिए: आप अपने आईफोन को शेक करके अपनी टाइप की गई गलती को डिलीट कर सकते हैं और फिर 'अनडू टाइपिंग' पर क्लिक कर सकते हैं। इसी प्रकार आप टाइपिंग को दोबारा भी चालू कर सकते हैं। आप टेक्स्ट को डिलीट करने के लिए 3 अंगुलियों से बाईं ओर स्वाइप करने की भी कोशिश कर सकते हैं।
अपने सेव फोटो और वीडियो में कैप्शन ऐड करें: आप अपने iPhone में फोटो और वीडियो में ऊपर स्वाइप करके कैप्शन ऐड कर सकते हैं। इसके लिए आप सर्च के जरिए भी इसे खोज सकते हैं।
iPhone पर Safari को बदले: आपको iPhone में सिर्फ Safari के अलावा भी अन्य ब्राउजर ऑप्शन मिलते हैं। यूजर्स अपने डिफॉल्ट Safari ब्राउजर को Chrome, Firefox या अन्य ब्राउजर से बदल सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाना है और फिर डिफॉल्ट ब्राउजर पर टैप करना है। फिर आपको अपने पसंदीदा ब्राउजर की सेटिंग पर क्लिक करना है और फिर इसे डिफॉल्ट के तौर पर सेट करना है।