petrol pump पर तेल डलवाने से पहले पूछ लें ये बात, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
Trending Khabar TV (ब्यूरो)- Petrol pump cheating complaints : बहुत बार लोगों को ये लगता है कि पेट्रोल के हिसाब से गाड़ी ने कम माइलेज दी है। लेकिन क्या आपको इसके पीछे की पूरी बात पता है जो कि शायद ही आपने कभी ध्यान दी होगी। क्या पेट्रोल पंप (petrol pump tricks) पर फ्यूल भरवाने के बाद आपकी कार भी तय किलोमीटर से कम चलती है? क्या आप भी 100, 200 या 500 राउंड फिगर में पेट्रोल भरवाते (fuel filling tips) हैं? अगर हां तो आपके साथ धोखाधड़ी हो रही है। दरअसल, कई पेट्रोल कर्मचारी फ्यूल की चोरी करते हैं।
सबसे पहले जान लें क्या होती है फ्यूल डेंसिटी?
अब ये जान लेना जरूरी है कि Petrol Pump पर तेल भरवाते समय कर्मचारी आपका ध्यान मीटर (pay attention on meter while filling oil) पर ‘0’ देखने के लिए तो याद दिलाता है। लेकिन ये नहीं बताते की उस समय पंप पर फ्यूल डेंसिटी कितनी है। बता दें फ्यूल की शुद्धता उसकी डेंसिटी से पता चलती है। मिलावटी फ्यूल से आपके वाहन के इंजन पर दबाव पड़ेगा। उसके पार्ट्स जल्दी खराब होंगे और उसके सर्विस पर आने वाला खर्च बढ़ेगा।
जान लें कितनी होनी चाहिए फ्यूल की डेंसिटी और कैसे चेक करें?
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) के अनुसार पेट्रोल डेंसिटी की 720-775 Kg/m3 रेंज तय है। जबकि डीजल की डेंसिटी 820-860 Kg/m3 होनी चाहिए। ये पेट्रोल पंप पर हर मशीन पर शो करती है। अगली बार जब कभी आप पेट्रोल या डीजल भरवाएं तो इसे जरूर चेक करें। इसके तय मानक से कम या ज्यादा होने पर संभव है कि पंप वाले फ्यूल में मिलावट कर रहे हों।
पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात...
ऐसे कर सकते है मिलावट की जांच
अगर आप मिलावट की जांच की जांच करना चाहते है तो फ्यूल की डेंसिटी (fuel density check) चेक करने के लिए उसकी कुछ बूंदें फिल्टर पेपर पर डालें। 2 मिनट में अगर फ्यूल उड़ जाए तो मतलब तेल सही है अगर पेपर पर निशान रह जाए तो उसमें मिलावट है। आप अपने साथ होने वाली किसी धोखाधड़ी का पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के टोल फ्री नंबर 18002333555 पर शिकायत कर सकते हैं।
जान लें क्या है 99 का आइडिया
अगर आप नही जानते है तो बता दें कि कुछ पेट्रोल पंप (Petrol pump) पर पेट्रोल चोरी के लिए मशीन की कोडिंग में छेड़छाड़ कर पहले ही नंबर सेट कर दिए जाते हैं। जैसे 100, 200, 500 आदि। जब कोई फ्यूल भरवाता है तो उसमें से 10 से 15 फीसदी तक कम फ्यूल निकलता है। इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि आप odd नंबर जैसे 99 रुपये या 499 रुपये आदि का तेल डलवाएं। पेट्रोल पंप पर एक शिकायत बुक होती है, जिसमें लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस को भी शिकायत की जा सकती है।