कार खरीदने वालों को क्यों करना चाहिए Tata Curvv का इंतजार, जान लें इसके 5 बड़े कारण

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : Tata curvv suv coupe: टाटा की कारों का अब भारतीय कार बाजार पर दबदबा काफी बढ़ता जा रहा है। इसकी सेल तो बढ़ ही रही है साथ ही अपकमिंग एसयूवी (upcoming Tata curvv) को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। टाटा मोटर्स की पहली SUV कूपे ‘कर्व’ भारत में 7 अगस्त को लॉन्च होने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। नई कर्व के साथ ही भारत में किफायती कूपे सेगमेंट की शुरुआत होगी। कूपे (coupe segment cars) कार सेगमेंट को लग्जरी और आरामदायक राइड के लिए जाना-जाता है। अगर आप भी नई कर्व का इंतजार कर रहे हैं तो यहां हम आपको इसे खरीदने के 5 बड़े कारण बता रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
Tata curvv स्टाइलिश डिजाइन
अब तक हम हैचबैक, सेडान और एसयूवी गाड़ियों को देखते आ रहे हैं लेकिन अब आप कूपे स्टाइल में कार देखने वाले हैं। कूपे कार के रियर प्रोफाइल में ही बड़ा बदलाव होता है। Coupe SUV एक स्पोर्ट यूटिलिटी गाड़ी है जिसमें ढलान वाली पिछली छत होती है। डिजाइन बेहद स्पोर्टी होता है। पारंपरिक एसयूवी की तुलना में डिजाइन प्रीमियम और लग्जरी नज़र आता है। थोड़ा हटकर और शानदार डिजाइन वाली कार खरीदने के इच्छुक हैं तो नई कर्व का इंतजार आप कर सकते (Tata curvv design) हैं।
Tata curvv स्पेस
नई Tata curvv में काफी अच्छा स्पेस मिलेगा। इसके व्हीलबेस लंबे होंगे जिसकी वजह से केबिन में आपको बढ़िया जगह मिल जायेगी। 5 लोगों के बैठने की जगह इसमें आपको मिलेगी। रियर सीट पर 3 लोग आराम से बैठ सकते हैं। लेगरूम के लिए जगह बढ़िया है लेकिन हेडरूम के लिए जगह की थोड़ी सी किल्लत हो सकती है, अगर आपकी लंबाई 6 फिट (Tata curvv features) हो।
Tata curvv में आरामदायक केबिन
बता दें कि सेडान कारों की तरह ही कूपे स्टाइल कारों में आरामदायक केबिन (Comfortable cabin in coupe style cars) मिलता है। अगर आप पिछली सीट पर बैठकर सवारी करना पसंद करते हैं तो कूपे कार आपके लिए हैं। लंबी दूरी के लिए ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। इतना ही नहीं रियर सीट फ्लैट होने की बजाय पीछे की तरफ झुकी होती है जिसकी वजह से कमर को आराम मिलता है।
Tata curvv की ज्यादा रेंज
कंपनी के द्वारा ये जानकारी दी जा रही है कि टाटा कर्व कूपे (Tata Curve Coupe ev version) को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जायेगा। इसमें 40.5 kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। फुल चार्ज पर यह कार 465 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। यानी डेली यूज़ के लिए तो आप इसका इस्तेमाल कर ही सकते हैं। साथ ही लंबी दूरी पर जाने के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
Tata curvv के सेफ्टी फीचर्स
बता दें कि टाटा मोटर्स (TATA motors) की कारें अपनी सेफ्टी के लिए भी जानी जाती हैं। नई कर्व में भी सेफ्टी के लिए कई तमाम फीचर्स शामिल किये गए हैं। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, टाटा कर्व ईवी acti.ev प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जिसे सेफ भी माना जाता है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रैश टेस्ट (curvv crash test) में इसे 5 स्टार रेटिंग मिल सकती है। 18 लाख रुपये से इस कार की कीमत शुरू हो सकती है।