health tips : एक दिन में कितने बादाम खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, यहां पढ़े
health tips : अगर आप भी सर्दियों के मौसम में बादामा का सेवन कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि बादाम सेहत के लिए बेहद(benefits of almonds) फायदेमंद होते हैं। बादाम में कई प्रकार के पोषक तत्व शामिल होते हैं। ऐसे में अगर आप भी बादाम का सेवन कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि आपको बादाम कितनी मात्रा में खाने चाहिए। आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।
Trending khabar tv (ब्यूरो) : बादाम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। बादाम के सेवन से शरीर में कमजोरी का पूरा किया जा सकता है। कुछ लोग तो बादाम को अपने डेली के भोजन में भी शामिल कर लेते हैं। अगर आप भी बादाम खाते हैं तो आपको इसे खाने की सही मात्रा का भी पता होना बेहद जरूरी होना चााहिए। हम आपको बताने जा रहे है कि बादाम का कितना सेवन आपकी सेहत के लिए होगा फायदेमंद। आइए जानते हैं विस्तार से।
एक दिन में कितने खाने चाहिए बादाम
बादाम सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है दिन (how many almonds eat in a day)में बादाम खाने की सही मात्रा आपकी उम्र, स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधि पर निर्भर करती है। लेकिन सामान्य तौर पर आप दिन में 7-8 खा सकते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ मिलता है। यह शरीर में मजबूती भी बनाए रखता है। बादाम के खाने से शरीर में होने वाली कामजोरी को भी दूर किया जा सकता हैं। फायदा पहुंचेगा. वहीं कुछ खास परिस्थितियों में आप 8-10 बादाम भी खा सकते हैं, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए। ऐसे में कई गुणों से भरपूर बादाम को ज्यादा खाना हानिकारक भी हो सकता है।
दिमाग के लिए होता है फायदेमंद
बादाम का सेवना दिमाग के लिए फायदेमंद माना जाता है। बादाम में मौजूद विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को तेज बनाते हैं और स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होते हैं। इसलिए बच्चों को बादाम जरूर देना चाहिए। इसे हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बादाम दिमाग (how to eat almonds)तेज करने से लेकर दिल को मजबूत बनाने तक में मदद करता है।
पाचन तंत्र का बनाता है मजबूत
बादाम हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाए रखने में सक्षम होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र (benefits of almonds)को मजबूत करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। बादाम को कई तरीके से खाया जा सकता है। आप बादाम को दूध के साथ भी खा सकते हैं।
दिल को रखता है हेल्दी
बादाम में मोनो-अनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और आपको दिल से जुड़ी बीमारीयों से भी राहत दिलाने में मददगार होता है।
वजन कम करने में मददगार
बादाम को नट्स का राजा भी कहा जाता है। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आप बादाम का सेवन भी कर सकते हैं। बादाम खाने से पेट देर तक भरा रहता है ऐसे में आपको भूख का अहसास कम होता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर नियंत्रित करता है
अगर आप शुगर जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए बादाम का सेवन बेहद फायदेमंद (best times to eat almonds)साबित हो सकता है। क्योंकि बादाम ग्लाइसेमिक इंडेक्स नाम का पोषक तत्व पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
बादाम खाने का सही तरीका
सर्दियों के मौसम में अगर आप भी बादाम का सेवन कर रहे हैं तो आज हम आपको बादाम (how to eat almonds)खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि बादाम पोषक तत्वो से भरपूर होता है। बादाम को आप भीगो कर भी खा सकते हैं। एसे में भीगे हुए बादाम पचाने में भी आसान होते हैं और इससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। इसलिए हो सके तो बादाम को रात को पानी में भिगोकर सुबह इसका छिलका उतार कर खाए। अगर आपके पास समय कम है तो आप कच्चे बादाम भी खा सकते हैं। यह भी बता दें कि इसे अधिक मात्रा में न खाएं। क्योंकि बादाम की तासीर गर्म होती है और यह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में इससे पेट फूलने जैसी समस्या भी हो सकती है। साथ ही गैस समस्या भी हो सकती है।