{"vars":{"id": "115072:4816"}}

7th Pay Commission : बजट से पहले 27 फीसदी बढ़ा सरकारी कर्मचारियों का वेतन, सरकार ने की घोषणा 

Budget 2024 Latest Update - कुछ ही दिनों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। ऐसे में कर्मचारियों की नजर बजट 2024 पर टिकी हुई हैं क्योंकि इस बजट में कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। वहीं, हाल ही में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इस राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 27 फीसदी का इजाफा कर दिया है। 

 

Trending Khabar TV (ब्यूरो)। बजट (Budget 2024) से पहले सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों के वेतन (salary hike) में 27 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। जी हां हम बात कर रहे है कर्नाटक सरकार की। यह निर्णय कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे पर सरकार ने लगाई मुहर - 

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के बाद राज्य कैबिनेट ने सोमवार को इस फैसले पर अपनी मुहर लगाई है। कर्नाटक सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत है और इससे उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी। यह कदम राज्य सरकार के कर्मचारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्थन को दर्शाता है।

सरकार पर बढ़ेगा 17,440.15 करोड़ रूपए का अतिरिक्त खर्च

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को वेतन वृद्धि (salary hike Latest update)  का लाभ एक अगस्त,2024 से मिलेगा। कांग्रेस सरकार पर सालाना 17,440.15 करोड़ रूपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। वेतन बढ़ोतरी का असर राज्य के बजट पर भी पड़ेगा, लेकिन यह कर्मचारियों के हित में लिया गया एक सकारात्मक कदम है। इससे राज्य के आर्थिक विकास और समृद्धि में भी योगदान होगा।

7 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा- 

वेतन में वृद्धि से सात लाख सरकारी कर्मचारियों (government employees News) के मनोबल बढ़ेगा। आपको बता दें कि इससे पहले बीते साल मार्च 2023 में बसवराज बोम्मई की सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। सरकार ने भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर है।