{"vars":{"id": "115072:4816"}}

extramarital affair : बेटी की शादी से पहले महिला अपने संबधी संग हुई फरार, परिवार में मचा हड़कंप 

घर में शादी की त्यारियां धूम धाम से चल रही थी पर परिवार वालों को क्या पता था की ये खुशियों भरा माहौल कुछ ही पलों बाद हैरानी और दुखः से भर जायेगा | यहां पर एक महिला अपने ही संबधी के साथ फरार हो गयी, इन दोनों का अफेयर काफी समय से चल रहा था | आइये डिटेल में जानते हैं क्या है इनकी लव स्टोरी 

 
 

TrendingKhabar TV, Delhi : यूपी के कासगंज में प्यार-मोहब्बत का एक मामला खासा चर्चा का विषय बना हुआ। चर्चा इसलिए हो रही है क्यों कि प्रेमी-प्रेमिका पहले से शादीशुदा हैं। प्रेमी के 10 बच्चे हैं और उसकी प्रेमिका के 6 बच्चे। दोनों जल्द ही एक रिश्ते में बंधने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही दोनों ने अपना रिश्ता बना लिया। दरअसल 10 बच्चों के पिता ने अपने एक बेटे की शादी तय कर दी थी। जिस लड़की से शादी तय हुई थी उसी की मां पर लड़के का बाप डोरे डालने लगा।

लड़की की मां भी अपने होने वाले समधन पर फिदा हो गई। दोनों की नजरें मिलीं और फिर दिल। घर पर बेटे और बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन इधर समधी और समधन अलग ही गुल खिलाने में मस्त थे। एक दिन मौका पाकर 10 बच्चों का पिता ने बेटे की शादी से पहले होने वाली समधन के साथ कांड कर डाला। जब लोगों को पता चला कि लड़की की महिला को लड़के का पिता भगा ले गया है तो हड़कंप मच गया। 

Bihar news : टीचर ने Extra class बोल कर चुपके से बुलाई स्टूडेंट और फिर करने लगा ये काम, गांव वालों ने देखा सब


पूरा मामला गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र का है। छह बच्चों की महिला के पति ने अपने होने वाले समीध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी को उसका समधी अपने प्यार में फंसाकर भगा ले गया है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के साथ 10 बच्चों के पिता के बेटे संग रिश्ता तय हुआ था। 17 जून को दोनों की शादी थी। उसका कहना है कि पता ही नहीं चला कि उसकी पत्नी को समधी ने कब अपने प्यार में जकड़ लिया। कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि, उसकी बेटी का रिश्ता अपने परिचित के बेटे के साथ किया था। तीन दिन बाद ही बारात आनी थी।  

रिश्ता होने पर उसकी पत्नी और तय हुए रिश्तेदार समधी की आपस में बातचीत होने लगी थी। सभी शादी की तैयारी करने में लगे थे। दोनों के बीच कब प्यार का फसाना शुरू हो गया, इसकी किसी को भी भनक नहीं लगी। तीन जून को होने वाला समधी उसकी पत्नी को भगा ले गया। तब से ही सभी लोग पत्नी और होने वाले समधी को तलाशने में लगे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि, पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर होने वाले रिश्तेदार समधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।

Bihar news : टीचर ने Extra class बोल कर चुपके से बुलाई स्टूडेंट और फिर करने लगा ये काम, गांव वालों ने देखा सब