{"vars":{"id": "115072:4816"}}

upcoming smart phone : जल्द लॉन्च  होगा OnePlus 13 जबरदस्त स्मार्टफोन, दूसरी कंपनियों  के छूटे पसीने

upcoming smart phone : जल्द ही वनप्लस कंपनी आपना धांसू फोन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अगर आप कम कीमत में फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह फोन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। फोन का लुक और डिजाइन भी कमाल के हैं। ऐसा ही नहीं ग्राहकों को भी ये फोन बेहद पंसद आने वाला है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर के बारे में खबर में। 
 

Trending khabar tv (ब्यूरो) : भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की डिमांड दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च होते रहते है। ऐसे में अब OnePlus 13 स्मार्टफोन अपनी धुआंधार एंट्री करने वाला है। इस फोन के कलर भी प्रीमीयम स्मार्टफोन जैसे होंगे। ग्राहकों को भी यह फोन बेहद पंसद आने वाला है। बजट के मामले में भी यह फोन किफायती साबित होगा। आइए जानते हैं विस्तार से। 

 

 


शानदार लुक और डिजाइन 


OnePlus 13 का डिजाइन  और लुक भी बेहद कमाल हो सकता है। फोन में फ्लैट फ्रेम  का यूज किया गया है। जिससे इस फोन का लुक और डिजाइन और भी ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बन सकता है। पहले के वर्टिकल कर्व्स को हटाकर इसे फ्लैट कर दिया गयाा है।  जिससे यह फोन आपके पकड़ने में भी आरामदायक साबित होगा।  इसका X2 OLED डिस्प्ले शानदार कलर्स और ब्राइटनेस दे सकता है। यह डिस्प्ले एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो वीडियो, गेम्स और बाकी ऐप्स में स्मूथ एक्सपीरियंस दे सकता है। कैमरा मॉड्यूल को नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें Hasselblad का लोगो भी है, जो कैमरा की क्वालिटी को और बेहतर बनाने में सक्षम होगा।  

OnePlus 13 की पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार  कैमरा


OnePlus 13 के इस फोन में  Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर भी दिया जा सकता है, जो फोन को सुपरफास्ट और स्मूद करने में मदद करता है।  इस फोन आपको 24GB रैम के और 1TB स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलने वाला है। ऐसे में अगर कोई  यूजर गेम चलाने का शौकीन  है तो उसको फोन में  गेम  कोई दिक्कत देखने को नहीं मिलेगी। इसमें 50MP के तीन धांसू कैमरे भी  मिल जाएंगे। पहला कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ है, दूसरा 3x पेरिस्कोप लेंस है और तीसरा अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है।  फोन में   6000mAh की दमदार  बैटरी भी शामिल की गई है। जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ मिल जाती है। 

OnePlus 13 की कीमत 


दावा किया जा रहा हैं कि आने वाले OnePlus 13 की भारत में शुरुआती कीमत लगभग  65 हजार रुपये तक की हो सकती है। कंपनी का कहना है यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले  iPhone और Samsung के फोन  को कड़ी टक्कर दे सकता है। फोन में कई शानदार फीचर भी शामिल किए गए है। यह फोन जनवरी 2025 में भारत और बाकी देशों में लॉन्च किया जा सकता है।