{"vars":{"id": "115072:4816"}}

Delhi me barish : दिल्ली एनसीआर में गर्मी का कहर जारी, तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिये कब होगी बारिश

monsoon ki barish kab hogi - इस बार गर्मी अपने अलग ही तेवर दिखा रही है। मई महीने में ही गर्मी ने पिछले साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR Ka Mausam) समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जून के महीने में गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम के हालत को देखते हुए अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हां, कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान थोड़ा काम होगा। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल- 

 

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : Today mausam update - दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत गर्मी का कहर जारी है। सुबह होते ही तेजी से तापमान ऊपर की ओर दौड़ना शुरू हो जाता है। दोपहर का माहौल ऐसा होता है जैसे आसमान से आग बरस रहा हो। लू और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। राजस्थान (rajasthan temperature) में तो पारा 50 के पार चला गया।

मौसम विभाग चेतावनी जारी करते हुए लोगों को दिन में घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहा है। कुछ ही दिनों में जून महीने की शुरूआत होने वाली है ऐसे में गर्म हवाएं और झुलसा देने वाली गर्मी परेशानी और बढ़ा सकती है। गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। लोगों को इंतजार है कि कब बारिश हो और इस भीषण गर्मी से राहत मिले। आइए नीचे खबर में जाने हैं मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या कहता है कब तक बारिश होगी?

मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट- 

दिल्ली, हरियाणा (haryana ka mausam),उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भीषण गर्मी ने लोगों को घर में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग (weather update)के अनुसार अगले तीन दिन तक इससे राहत के आसार नहीं है। बता दें कि दिल्ली(delhi today mausam), राजस्थान समेत कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के कई हिस्सों में लू से गंभीर लू चलने की संभावना है। 


इस जिले में 50 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान- 

दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान (Temperature in Najafgarh, Delhi) 48.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान के फलोदी जिले में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है। दूसरे जिलों में भी गर्मी के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले 48 घंटे में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा यानी जो भीषण गर्मी का दौर है अभी जारी रहेगा। लेकिन 30 मई के बाद से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

इस दिन होगी मानसून की पहली बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance Latest Update) के कारण 30 मई से इसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। बता दें कि सबसे पहले मानसून केरल में आता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को केरल में मानसून दस्तक देगा। वहीं पूरे देश में 15 जुलाई के आसपास मानसून(kab aayega monsoon) दिखेगा। अगर दिल्ली की बात करें तो 25 से 30 जून के बीच यहां मानसून दे सकता है।