UP Weather 2 August 2024 : यूपी में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : यूपी के कई हिस्सों में मानसूनी झमाझम लगातार दूसरे दिन वीरवार को भी जारी रही। हालांकि कई इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। आज (up monsoon update 2 August 2024) सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।
मानसून ने दोबारा पकड़ी रफ्तार
यूपी में मानसून का सिलसिला एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। वहीं मानसून दुबारा सक्रिय होने से भारी बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग (UP me aaj aisa rahega mausam) ने शुक्रवार यानि आज कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान गर्मी के बढ़ने की भी आसार है।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश को (up monsoon rain 2 August 2024) लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीरनगर, श्रावस्ती बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, (up weather 2 August 2024) मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन और आसपास के लिए भारी बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में इतने दिनों तक रहेगा मानसून
IMD लखनऊ के मुताबिक अगस्त महीने के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त में भारी बारिश होने के आसार है। हालांकि (mausam ki khabar 2 August 2024) इस दौरान तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। यानी बारिश के साथ गर्मी का सितम भी देखने को मिलेगा। वहीं गुरुवार को प्रयागराज, चुर्क, चित्रकूट, बिजनौर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली।