Movie prime

Delhi में 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है बारिश, हरियाणा-यूपी में भी अलर्ट, मूसलाधार बरसात के आसार

Delhi-UP Weather News : एक दिन पहले शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka mausam) में मानसून ने जोरदार एंट्री मारी। मानसून के आगाज के साथ ही बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ डाला। अब अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में लगातार भारी बारिश होने का अनुमान है। आइये जानते हैं मौसम का हाल इस खबर में।

 
Delhi में 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है बारिश, हरियाणा-यूपी में भी अलर्ट, मूसलाधार बरसात के आसार

Trending Khabar TV (ब्यूरो) :  मानसून ने देश के लगभग सभी राज्यों में अपनी एंट्री दर्ज करा दी है। हरियाणा और यूपी के साथ ही अन्य निकट के राज्यों में अगले एक सप्ताह में भारी बारिश की संभावना है। शुक्रवार 28 जून को दिल्ली (Delhi Weather News)  में हुई भारी बारिश ने 88 साल पहले तक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। कई इलाकों में कई-कई फुट पानी जमा हो गया है। अब हरियाणा, पंजाब व यूपी (UP Weather ) में भी बारिश कई साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लोगों का कहना है कि दिल्ली में हुई बारिश को देखते हुए इन राज्यों में बारिश 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

 

 


मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया


आईएमडी ने अगले चार दिन में दिल्ली सहित यूपी व हरियाणा-पंजाब (Weather forecast)में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके तहत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1936 के बाद जून माह में अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई भाारी बारिश ने हाल बेहाल कर दिया था। शनिवार को एक बार फिर से दिल्ली में बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के कोतवाली इलाके में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली के मौसम पर अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

एयरपोर्ट की छत ढही


गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में हुई बारिश से कई जगह नुकसान भी हुआ। रात को Delhi-NCR में झमाझम बारिश (Delhi-NCR weather)हुई थी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में पानी के जमाव की समस्या देखने को मिली थी। शुक्रवार सुबह हुई दिल्ली की बारिश की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) के टर्मिनल-1 की छत ढह गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 8 लोग घायल हुए थे। अब एक बार फिर से दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली का मौसम पूरे हफ्ते इसी तरह बना रहेगा।

 


गर्मी से मिली राहत


भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना है।  (IMD) ने शहर में 88 वर्षों की रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ पहुंचे मॉनसून के एक दिन बाद शनिवार को यह अपडेट आया है। आईएमडी ने अगले चार दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कल-परसों फिर हो सकती बारिश


दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में पूरे दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, रविवार तथा सोमवार को और अधिक भारी बारिश होने का अनुमान है। कल-परसों बारिश होती है तो कई इलाकों में पानी और भर जाएगा। दिल्ली के रोहिणी और बुराड़ी सहित कई इलाकों में सुबह के समय बारिश हुई। दोपहर बाद भी शहर में कई जगह बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले सात दिन गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान किया है।


वर्षा का स्तर


मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा के स्तर की बात करें तो एक दिन में 7.6 से 35.5 मिलीमीटर के बीच वर्षा मध्यम वर्षा की श्रेणी में आती है, और एक दिन में 64.5 से 124.4 मिमी के बीच वर्षा भारी वर्षा कहलाती है। विभाग ने कहा कि दिल्ली (Delhi ka mausam) में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा। इस दौरान दिल्ली के एक्यूआई में भी सुधार देखने को मिला है। शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 108 दर्ज किया गया है।

मानसून की जोरदार एंट्री


दिल्ली ही नहीं लगभग पूरे उत्तर भारत में मानसून ने जोरदार एंट्री (haryana punjab ka mausam)मारी है। दिल्ली में शुक्रवार को मॉनसून का आगमन होने के साथ तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान उड़ानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। बारिश से संबंधित घटनाओं में सात अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

228 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज


देश की राजधानी में शुक्रवार को 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1936 के बाद जून माह में अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। आईएमडी के अनुसार, शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 228.1 मिमी, लोधी रोड मौसम भवन में 192.8, रिज में 150.4, पालम एरिया में 106.6 और आयानगर में 66.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। जो कई साल पहले दर्ज की गई थी।