Movie prime

IMD latest updates : कहीं धुंध तो कहीं बारिश का अलर्ट, चेक करे मौसम के ताजा अपडेट

 Weather Update : दिसंबर महीने की शुरुआत से देश भर में कई मौसम के कई तरह के मिजाज दिखाई दे रहे हैं। कई इलाकों में ठंड तथा का इलाकों में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है की पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आइए खबर में जानते है की कैसा रहने वाले दिनों में मौसम...
 
IMD latest updates : कहीं धुंध तो कहीं बारिश का अलर्ट, चेक करे मौसम के ताजा अपडेट

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : (delhi ka mausam)दिल्ली-एनसीआर में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ठंड धीरे-धीरे अपना रूप दिखा रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत (aaj ka mausam) में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है। आज भी कई शहरों में बारिश होगी।


इसके अलावा श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, संभल, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में भी सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है।


यूपी, बिहार का हाल 


आने वाले दिनों में यूपी में भी पारा और गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिन बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और अमरोहा में घना कोहरा रह सकता है।


बिहार में भी ठंड लोगों को आने वाले दिनों में परेशान कर सकती है। आईएमडी की मानें तो यहां के विभिन्न शहरों में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट हो सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी।

हरियाणा, राजस्थान ka mausam


पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में भी पारा गिरा है। शुक्रवार को हिसार में अब तक सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7।5 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम विभाग (IMD latest updates)का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है।


राजस्थान में भी ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 4 से 5 दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। अगले सात दिन न्यूनतम तापमान में करीब 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

जम्मू कश्मीर (weather latest updates)


मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरने वाला है। इस कारण पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ने की संभावना है। पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग में आज से लेकर तीन दिसंबर तक बर्फबारी की संभावना है।


हिमाचल प्रदेश (chances of rain)


वहीं, हिमाचल में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा जिलों में देखने को मिल सकता है।
 

दक्षिण भारत (india weather)


दक्षिण भारत की बात करें तो यहां चक्रवाती तूफान फेंगल आज पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। इसके चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।