Movie prime

Today Mausam Update : दिल्ली, यूपी और बिहार वालों के लिए अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी, कल बदलेगा मौसम 

Monsoon Latest Update - मानसून के आने से पहले प्री-मानसून की बारिश की शुरूआत हो चुकी है। पूरे उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं कई जगहों पर हल्की/भारी बारिश देखने को मिली है। लेकिन गर्मी के तेवर अभी कम नहीं हुए हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और बारिश के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल - 

 
Today Mausam Update : दिल्ली, यूपी और बिहार वालों के लिए अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी, कल बदलेगा मौसम 

Trending Khabar TV (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली (delhi ka mausam) समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, राजस्थान, बिहार (bihar weather update) समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश और मॉनसून से मौसम सुहावना हो गया है। मॉनसून (Monsoon update) ने पूर्वी यूपी के कई इलाकों में दस्तक दे दी है। इधर गुजरात की ओर भी मॉनसून बढ़ रहा है। 
मौसम विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में कल यानी 25 जून को बारिश की संभावना जताई है। वहीं अब इन इलाकों में हीट वेब चलने के आसार नहीं हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कल आंधी-बारिश

दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में पिछले दो-तीन से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राजधानी में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार कल दिल्ली में अधिकतम तापमान  (delhi today temprature) 40 तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है। हालांकि दिल्ली के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन लू की स्थिति की उम्मीद नहीं है और हल्की आंधी आ सकती है।

कल इन राज्यों में मॉनसूनी बारिश

मौसम विभाग (weather update) के अनुसार 25 जून को गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, और बिहार में मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है। छिटपुट बारिश और हल्की आंधी का दौर जारी रह सकता है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा ओडिशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणपूर्व और पूर्वी राजस्थान (rajasthan ka mausam) और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट में भी बारिश

इसके अलावा पूर्वी भारत और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और बिहार में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय और त्रिपुरा में भी अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।